ePaper

Parliament Budget Session: शुरू होते ही स्थगित हुई लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही, सदन में जोरदार हंगामा

Updated at : 16 Mar 2023 11:58 AM (IST)
विज्ञापन
Parliament Budget Session: शुरू होते ही स्थगित हुई लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही, सदन में जोरदार हंगामा

Parliament Budget Session: राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान को बीजेपी देशद्रोह मान रही है. बीजेपी का कहना है कि इस मामले में राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए, जबकि कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी राहुल गांधी को बहाना बनाकर अडानी और जेपीसी जांच की मांग से देश का ध्यान भटकाने के लिए ये कर रही है.

विज्ञापन

Parliament Budget Session: संसद में आज यानी गुरुवार को कार्यवाही शुरू होते ही जोरदार हंगामा शुरू हो गया. विपक्षी दलों के हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के दो मिनट के भीतर ही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. बता दें, संसद के चालू बजट सत्र के दूसरे चरण में सदन की कार्यवाही में जमकर हंगामा हो रहा है. राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने है.

सदन की तीन दिनों की कार्यवाही चढ़ी हंगामे की भेंट: गौरतलब है कि संसद के चालू बजट सत्र के दूसरे चरण में राहुल गांधी के लंदन वाले बयान पर हंगामा बरपा रहा है. जिसके कारण सदन की कार्यवाही पूरी तरह बाधित है. बीते तीन दिनों की सदन की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ चुकी है. आज चौथे दिन भी सदन शुरू होने के दो मिनट के भीतर जोरदार हंगामा शुरू हो गया. जिसके बाद सदन को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.

पक्ष और विपक्ष क्यों है आमने-सामने: गौरतलब है कि राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान को बीजेपी देशद्रोह मान रही है. बीजेपी का कहना है कि इस मामले में राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए, जबकि कांग्रेस राहुल का बचाव करते हुए बीजेपी पर ही हमला कर रही है. इसको लेकर  बीजेपी हमलावर है. वहीं, कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी राहुल गांधी को बहाना बनाकर अडानी और जेपीसी जांच की मांग से देश का ध्यान भटकाने के लिए ये कर रही है. कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी माफी नहीं मांगेंगे.


Also Read: महबूबा मुफ्ती के शिव मंदिर में जलाभिषेक पर बवाल, बीजेपी ने बताया नौटंकी, मुस्लिम धर्मगुरुओं ने किया विरोध

प्रश्नकाल और शून्यकाल की कार्यवाही बाधित: गुरुवार यानी आज सदन की बैठक शुरू होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नकाल चलाने का निर्देश दिया. इसके बाद कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सदस्य अडाणी समूह से जुड़े मामले की जेपीसी जांच कराने की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे. जिसके बाद सत्ता पक्ष के सदस्य भी अपनी-अपनी जगह पर खड़े होकर राहुल गांधी के भारतीय लोकतंत्र को लेकर दिये गये बयान पर माफी मांगने की मांग करने लगे.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola