महबूबा मुफ्ती के शिव मंदिर में जलाभिषेक पर बवाल, बीजेपी ने बताया नौटंकी, मुस्लिम धर्मगुरुओं ने किया विरोध

Updated:
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती के शिव मंदिर में जलाभिषेक पर बवाल, बीजेपी ने बताया नौटंकी, मुस्लिम धर्मगुरुओं ने किया विरोध

पीडीपी सुप्रीमो और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को पुंछ में भगवान शिव पर जल अर्पित किया. वहीं नवग्रह मंदिर में प्रतिमाओं के दर्शन और शिवलिंग पर जलार्पण को बीजेपी ने ढोंग बताया है. पार्टी का कहना है कि शिवलिंग पर मुफ्ती का जलार्पण महज एक ढोंग है, वो नौटंकी कर रही है.

विज्ञापन

पीडीपी सुप्रीमो और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को पुंछ में भगवान शिव पर जल अर्पित किया. दरअसल, महबूबा दो दिनों के पुंछ दौरे पर हैं. यहां उन्होंने नवग्रह मंदिर पहुंचकर मंदिर पहुंचकर परिक्रमा किया और मूर्तियों के दर्शन किए. इस दौरान उन्होंने मंदिर में रखे शिवलिंग पर जल भी चढ़ाया. हालांकि महबूबा मुफ्ती के शिवलिंग पर जलार्पण को लेकर बीजेपी उनपर निशाना साध रही है.

बीजेपी ने बताया नौटंकी: नवग्रह मंदिर में प्रतिमाओं के दर्शन और शिवलिंग पर जलार्पण को बीजेपी ने ढोंग बताया है. पार्टी का कहना है कि शिवलिंग पर मुफ्ती का जलार्पण महज एक ढोंग है, वो नौटंकी कर रही है. बीजेपी का आरोप है कि महबूबा आज शिवलिंग पर जल अर्पित कर रही हैं लेकिन साल 2008 में उन्होंने ही अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड को भूमि आबंटन का विरोध किया था. 

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola