क्या सच में पाकिस्तान ने सलमान खान को आतंकवादी घोषित किया? पाक सरकार का बयान आया सामने

सलमान खान
Pakistan Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इस समय अपने एक बयान को लेकर काफी चर्चा में हैं. उन्होंने पिछले दिनों पाकिस्तान और बलूचिस्तान पर कुछ टिप्पणी की थी. उसके बाद मीडिया में ऐसी खबर आई कि पाकिस्तान ने उन्हें पाक और बलूचिस्तान को अलग-अलग बताने पर आतंकवादियों की सूची में डाल दिया है. हालांकि सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ने के बाद पाकिस्तानी सरकार की ओर से इसपर सफाई आई है. तो आइये जानते हैं पूरा मामला और पाकिस्तान ने अपनी सफाई में क्या कहा?
Pakistan Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान को आतंकवादियों की सूची में डालने की खबर पर पाकिस्तान ने सफाई दी है. पाक सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सफाई दी है. @FactCheckerMoIB ने फैक्ट चेक किया और बताया- सलमान खान को आतंकवादियों की सूची में डालने वाली खबर भ्रामक है. पाक ने कहा- सरकार की इस मामले में कोई भी आधिकारिक बयान नहीं है. पाकिस्तानी मंत्रालय ने रिपोर्ट को खारिज कर दिया.
सलमान खान ने पाकिस्तान और बलूचिस्तान को लेकर क्या दिया था बयान?
अक्टूबर महीने की शुरुआत में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान सऊदी अरब के रियाद में जॉय फोरम 2025 में शामिल हुए थे. उन्होंने हिंदी फिल्मों की लोकप्रियता पर चर्चा करते हुए कहा था- अगर हिंदी फिल्म बनाकर सऊदी अरब में रिलीज करते हैं, तो सुपरहिट होगी. उन्होंने आगे कहा- अगर तमिल, तेलुगु, मलयालम में फिल्में बनाते हैं, तो सऊदी में करोड़ों की कमाई करेगी. क्योंकि सऊदी में दूसरे देशों के लोग भी रहते हैं. पाकिस्तान के लोग हैं बलूचिस्तान के लोग रहते हैं. अफगानिस्तान के लोग भी रहते हैं. सलमान खान के इसी बयान पर बवाल हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










