Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम का बदला, पाकिस्तान पर भारत का कड़ा प्रहार, हवाई-समुद्री रास्ते होंगे सील
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 29 Apr 2025 3:41 PM
Airspace Ban
Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है. भारत सरकार ने पाक पर कड़ी कार्रवाई करते हुए सिंधु जल संधि को रद्द कर दिया है. इसके अलावा सार्क वीजा भी रद्द कर दिया है. जिसके बाद भारत में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों, राजनयिकों को देश छोड़ने का आदेश दे दिया गया है. 1000 से अधिक पाकिस्तानी नागरिक अपने देश लौट चुके हैं. भारत इसके बावजूद चुप्प बैठने वाला नहीं है. पाकिस्तान को हर मोर्चे पर घेरने की तैयारी कर रहा है. खबर है कि भारत, पाकिस्तान पर जमीन से लेकर आसमान तक प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है.
Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम आतंकवादी हमले से पूरा देश इस समय गम और गुस्से में है. भारत सरकार एक्शन के है. पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाने के लिए हर मोर्चे पर तैयारी चल रही है. खबर है कि सिंधु जल संधि रद्द करने के बाद भारत, पाकिस्तान को जमीन से लेकर आसमान तक घेरने की तैयारी में है. भारत सरकार पाकिस्तानी एयरलाइंस के लिए अपने एयरस्पेस को बैन करने की तैयारी कर रही है. यही नहीं सरकार पाकिस्तानी जहाजों को अपने बंदरगाहों पर ठहरने से रोकने की तैयारी में भी है.
एयरस्पेस और बंदरगाह बैन होने से पाकिस्तान पर क्या होगा असर
भारतीय एयरस्पेस बंद होने से पाकिस्तानी एयरलाइंस को दक्षिणपूर्व एशियाई देशों तक पहुंचने के लिए चीन और श्रीलंका का इस्तेमाल करना होगा. जिससे ईंधन लागत बढ़ेगी और उड़ानें महंगी होंगी. दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया (जैसे कुआलालंपुर, बैंकॉक) के लिए उड़ानें पहले ही 2019 में प्रभावित हुई थीं, जिससे पाकिस्तानी एयरलाइंस को प्रतिदिन 450,000 डॉलर का नुकसान हुआ था. इसके अलावा बंदरगाह बंद होने से पाकिस्तान का समुद्री व्यापार, विशेष रूप से कराची और ग्वादर बंदरगाहों के माध्यम से होने वाला आयात-निर्यात, प्रभावित होगा. पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था तेल, खाद्यान्न और अन्य आवश्यक वस्तुओं के आयात पर निर्भर है. समुद्री मार्ग बंद होने से आयात शुल्क की बढ़ोतरी होगी. जिससे पाकिस्तान को आर्थिक रूप से नुकसान का सामना करना पड़ेगा. इसका असर स्थानीय बाजारों में महंगाई के रूप में दिखेगा.
22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने खेली थी ‘खून ही होली’
22 अप्रैल को आतंकवादियों ने पहलगाम में हमला कर दिया था, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी. जिसमें अधिकतर पर्यटक थे. कई लोग घायल भी हुए थे. पीड़ितों ने दावा किया है कि आतंकवादियों ने धर्म और नाम पूछकर पर्यटकों को गोलियों से मारा. पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद घाटी में पहलगाम दूसरी सबसे बड़ा आतंकी हमला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










