धर्म विशेष को आतंकियों ने बनाया निशाना, बोले राजनाथ- देंगे करारा जवाब, पर्दे के पीछे के किरदारों तक भी पहुंचेंगे
Published by : Pritish Sahay Updated At : 23 Apr 2025 8:35 PM
Pahalgam Terror Attack: रक्षा मंत्री राजनाथ ने आतंकवादियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि वो इस भुलावे में न रहे की उनको बख्श दिया जाएगा. उन्होंने बुधवार को एक कार्यक्रम में कहा कि धर्म विशेष को निशाना बनाया गया है, हम इसका करारा जवाब देंगे. बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि पर्दे के पीछे बैठे किरदारों को भी नहीं छोड़ी जाएगा.
Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकवादी हमले में शामिल लोगों को आने वाले समय में मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा और भारत ऐसी किसी भी आतंकवादी गतिविधि से भयभीत नहीं हो सकता. राजनाथ सिंह ने कहा ‘मैं इस मंच से देशवासियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि इस घटना के जवाब में भारत सरकार हर वह कदम उठाएगी जो आवश्यक और उचित होगा.”
धर्म को निशाना बनाकर किया गया आतंकी हमला
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा “कल पहलगाम में एक धर्म विशेष को निशाना बनाकर आतंकवादियों ने कायराना हरकत की, जिसमें कई निर्दोष लोगों की जान चली गई. मैं देशवासियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि सरकार हर जरूरी कदम उठाएगी. हम न सिर्फ इस कृत्य के दोषियों तक पहुंचेंगे बल्कि पर्दे के पीछे के किरदारों तक भी पहुंचेंगे. आरोपियों को जल्द ही जोरदार और स्पष्ट जवाब मिलेगा, यह मैं देश को आश्वस्त करना चाहता हूं.”
राजनाथ सिंह ने कहा कि हम न केवल उन लोगों का पता लगाएंगे जिन्होंने इस हमले को अंजाम दिया, बल्कि हम उन लोगों तक भी पहुंचेंगे जिन्होंने पर्दे के पीछे बैठकर भारत की धरती पर इस नापाक कृत्य को अंजाम देने की साजिश रची. इस हमले को अंजाम देने वाले और साजिश रचने वाले दोनों को भारत आने वाले समय में मुंहतोड़ जवाब देगा. उन्होंने इस हमले को अत्यंत अमानवीय और कायरतापूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि इस हमले से पूरा देश आहत हुआ है.
आतंकियों ने किया अमानवीय कृत- राजनाथ सिंह
मंगलवार को हुए आतंकी हमले पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह आतंकियों की इस करतूत के कारण देश ने अपने कई निर्दोष नागरिकों को खोया है. इस घटना का दर्द पूरे देश में दिखाई दे रहा है. इस अमानवीय कृत्य से हम सभी गहरी शोक और दर्द में हैं. राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम में उन परिवारों के लिए गहरी संवेदना जताई जिनके परिजन इस हमले में मारे गए हैं. कश्मीर के पहलगाम शहर के पास बैसरन में मंगलवार दोपहर आतंकियों के हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी. पुलवामा हमले के बाद यह सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए