Operation Sindoor: आतंक का घर बना मलबा! देखें वीडियो
Published by : Neha Kumari Updated At : 08 May 2025 10:29 AM

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के तहत मिसाइल से निशाना साधकर आतंकियों के 9 ठिकानों को नष्ट कर दिया गया. जिसके बाद से मलबे में तब्दील आतंकियों के ठिकानों के वीडियो और सैटेलाइट तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं. देखिए ये वीडियो.
Operation Sindoor: पहलगाम हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया. इस ऑपरेशन में आतंकवादियों के कुल 9 ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिसके बाद अब हमले में तबाह हुए आतंकिवादीयों के ठिकाने का वीडियो सामने आ रहा है. वीडियो देखकर आप समझ सकते हैं कि जब देश के वीर जवानों ने कायर आतंकियों के ठिकानों पर हमला करना शुरू किया होगा, तब उनकी रूह कांप गई होगी.
#WATCH | Visuals from the Pakistani city of Bahawalpur in Punjab province show the terror hotbed in rubble following Indian missile strikes
— ANI (@ANI) May 8, 2025
(Source – Reuters) pic.twitter.com/yGObVca0Nv
पंजाब प्रांत के बहावलपुर शहर स्थित आतंकवादियों के ठिकाने का वीडियो सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि इमारत पूरी तरह से तबाह हो गई है. वीडियो देखकर कोई भी नहीं बता सकता है कि यह वहीं स्थान है जहां पर बैठकर ये कायर आतंक की कहानी रचते हैं. वीडियो में नजर आ रहा है कि इमारत की छत टूटकर जमीन पर गिरी हुई है. खिड़कियां और दरवाजे उखड़कर इधर-उधर पड़े हुए हैं. दीवारें चकनाचूर होकर मलबे में बदल गई हैं. कई लोग मलबे के सामने खड़े होकर वीडियो बना रहे हैं.
सैटेलाइट तस्वीरें (Satellite Image)
#WATCH | Satellite pics from Maxar Technologies show damage caused by Indian missile strikes on Jamia Mosque in Bahawalpur and the city of Muridke, Pakistan, before and after the strike.
— ANI (@ANI) May 8, 2025
(Source: Reuters) pic.twitter.com/6idaYwwjOW
मिसाइल से नष्ट किए गए आतंकवादियों के ठिकाने की सैटेलाइट तस्वीरें लगातार सामने आ रहीं हैं. इसमें साफ देखा जा सकता है कि इमारत के ऊपर बनी 5 गुंबदों में से 1 पूरी तरह से तबाह हो गया है. बाकी 4 गुंबद क्षतिग्रस्त हैं. जानकारी के मुताबिक यह तस्वीर बहावलपुर स्थित जामिया मस्जिद और पाकिस्तान के मुरीदके इलाके की है. इन तस्वीरों को निकालने के लिए मैक्सार टेक्नोलॉजीज की सैटेलाइट का इस्तेमाल किया गया है.
यह भी पढ़े: Rain Alert : अगले 5 दिनों तक होगी बरिश, मौसम विभाग का आया अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए