Operation Sindoor: भारत ने जैश-ए-मोहम्मद के हेडक्वार्टर पर शक्तिशाली हथियार से किया था हमला, हो गया धुंआ-धुंआ

Jaish-e-Mohammed headquarters India hit hardest
Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान और LOC पर 9 आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला ले लिया. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत अपनी सीमा में रहते हुए जैश-ए-मोहम्मद के हेडक्वार्टर जैसे कई आतंकवादी ठिकानों को टारगेट कर तबाह कर दिया. दोनों देशों के बीच फिलहाल सीजफायर हो गया है. सीमा पर तनाव थोड़ी कम हो गई है.
Operation Sindoor: भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान को गहरा जख्म दिया है. भारतीय सेना ने अपनी सीमा में रहते हुए पड़ोसी देश पर टारगेट कर हमला किया और कई आतंकवादी ठिकानों को तबाह कर दिया है. भारत के हमले में जैश-ए-मोहम्मद के हेडक्वार्टर को भारी नुकसान हुआ है. खबर है कि भारत ने जैश के हेडक्वार्टर पर सबसे ज्यादा शक्तिशाली हथियार से हमला किया था. जिससे आतंकी ठिकाना धुंआ-धुंआ हो गया.
भारत के एयर स्ट्राइक में यूसुफ अजहर समेत 5 आतंकवादी ढेर
यूसुफ अजहर आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के बहावलपुर स्थित मुख्यालय पर किए गए भारत के हवाई हमले में मारे गए पांच आतंकवादियों में से एक था. 1999 में विमान (उड़ान आईसी-814) के अपहरण के जिम्मेदार मुख्य षड्यंत्रकर्ताओं में शामिल यूसुफ इस आतंकी संगठन के प्रमुख मसूद अजहर का बहनोई था. अधिकारियों ने बताया कि यूसुफ (करीब 50 वर्ष) 1998 में अपहरण से एक वर्ष पहले उस फर्जी पासपोर्ट के आधार पर भारत में घुसा था जिसकी व्यवस्था उसके सहयोगी अब्दुल लतीफ ने की थी. यूसुफ के खिलाफ इंटरपोल का रेड नोटिस जारी था. वर्ष 2002 में भारत ने उसका नाम पाकिस्तान को वांछित आतंकवादी के रूप में सौंप दिया.
लश्कर-ए-तैयबा के ठिकाने पर भी भारत ने किया था हमला
जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के बहावलपुर मदरसे को भारतीय हमलों से कई दिन पहले खाली करा दिया गया था. यह हमला 7 मई की सुबह पहलगाम में आतंकी हमले के प्रतिशोध में किया गया था जिसमें 26 लोगों की हत्या कर दी गई थी. यूसुफ अजहर उन पांच शीर्ष आतंकवादियों में शामिल था जिनकी हमलों में मौत हो गई. इस हमले में मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा के ठिकाने को भी निशाना बनाया गया. अन्य मारे गए आतंकियों की पहचान मुदस्सर खादियान खास उर्फ अबू जुंदाल और खालिद उर्फ अबू अकाशा (लश्कर-ए-तैयबा), हाफिज मुहम्मद जमील और मोहम्मद हसन खान (जेईएम) के रूप में हुई. मसूद अजहर ने स्वीकार किया है कि बहावलपुर में संगठन के मुख्यालय पर हुए मिसाइल हमले में उसके परिवार के 10 सदस्य और चार करीबी सहयोगी मारे गए.
24 दिसंबर 1999 को काठमांडू से दिल्ली जा रहे विमान को किया गया था हाईजैक
24 दिसंबर 1999 को काठमांडू से दिल्ली जा रहे विमान (आईसी-814 उड़ान) को, पांच पाकिस्तानी आतंकवादियों (अतहर, शाहिद अख्तर सईद, सनी अहमद काजी, मिस्त्री जहूर इब्राहिम और शाकिर) ने अपहरण कर लिया था. इस विमान में 179 यात्री और 11 चालक दल के सदस्य सवार थे. अमृतसर, लाहौर और अबू धाबी में कुछ देर रुकने के बाद इसे कंधार ले जाया गया, जहां इसे 31 दिसंबर 1999 तक रखा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










