Omicron New Variant: INSACOG ने भारत में की COVID-19 के BY.4 और BA.5 वैरिएंट की पुष्टि

Omicron New Variant भारतीय SARS-CoV-2 कंसोर्टियम ऑन जीनोमिक्स (INSACOG) से जुड़े वैज्ञानिकों ने रविवार को भारत में कोरोना वायरस के BA.4 और BA.5 वैरिएंट का पता लगने की पुष्टि कर दी है.
Omicron New Variant भारतीय SARS-CoV-2 कंसोर्टियम ऑन जीनोमिक्स (INSACOG) से जुड़े वैज्ञानिकों ने रविवार को भारत में कोरोना वायरस के BA.4 और BA.5 वैरिएंट का पता लगने की पुष्टि कर दी है. मालूम हो कि इस नए वैरिएंट का पहला मामला तमिलनाडु में, जबकि दूसरा तेलंगाना में पाया गया है. बताते चले कि BA.4 और BA.5 ये दोनों ओमिक्रोन वैरिएंट के सब वैरिएंट (Omicron Sub Variant) हैं.
इससे पहले INSACOG से जुड़े वैज्ञानिकों ने कहा कि भारत से BA.4 सब वैरिएंट (Omicron Sub Variant BA.4) का विवरण GISAID पर 9 मई को दर्ज किया गया था. इसकी पुष्टि करते हुए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research) के एक वैज्ञानिक ने भी मनीकंट्रोल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में देश के अन्य शहरों में BA.4 के रेंडम केस मिलने का पता चला है. बता दें कि सार्स कोव-2 वायरस का यह स्ट्रेन दक्षिण अफ्रीका में नए कोरोना वायरस संक्रमणों की एक बड़ी लहर के लिए जिम्मेदार रहा है. साथ ही संक्रमण व टीकाकरण से मिले इम्युन सिस्टम को प्रभावित करने में सक्षम है.
वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, ओमिक्रॉन सब वैरिएंट BA.4 और BA.5 दुनिया भर में कोविड के बढ़ते मामलों के लिए जिम्मेदार रहा है और ये सब वैरिएंट एक दर्जन से ज्यादा देशों में पाए गए हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कोविड-19 पर डब्ल्यूएचओ की टेक्निकल लीड मारिया वान केरखोव ने बताया कि कम से कम सोलह देशों में BA.4 के लगभग सात सौ से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि BA.5 के 300 से अधिक केस 17 देशों में पाए गए हैं. कोरोना वायरस (Coronavirus cases in India) का यह सब वेरिएंट अति संक्रामक जरूर है, लेकिन उतना घातक साबित नहीं हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




