Omicron Cases in India : बच्चों के वैक्सीनेशन को लेकर कल स्वास्थ्य सचिव करेंगे राज्यों के साथ बैठक
Gurugram: A health worker collects swab sample for COVID-19 testing at Old Civil Hospital, amid a countrywide surge in coronavirus cases, in Gurugram, Tuesday, March 30, 2021. (PTI Photo)(PTI03_30_2021_000058B)
भारत में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. रविवार को ओमिक्रॉन का आंकड़ा 500 को पार कर गया है.महाराष्ट्र में रिकॉर्ड एक दिन में 31 मामले सामने आने के बाद राज्य में ओमिक्रॉन के मामले 141 हो गए हैं. मुंबई में सबसे अधिक 27 मामले मिले हैं.
बच्चों के वैक्सीनेशन को लेकर कल राज्यों के साथ बैठक
बच्चों के वैक्सीनेशन को लेकर कल स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ सुबह 11 बजे बैठक कर सकते हैं.
कर्नाटक सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगाया
कर्नाटक सरकार ने 28 दिसंबर से नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है. कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए सरकार ने यह घोषणा की है.
हरियाणा में ओमिक्राॅन वैरिएट का दो नया मामला
हरियाणा में ओमिक्राॅन वैरिएट का दो नया मामला सामने आया है. यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गयी है.
दिल्ली में कोरोना वायरस से एक व्यक्ति की मौत
दिल्ली में कोरोना वायरस के 331 नये मामले सामने आये हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई है.
उत्तराखंड और केरल में नाइट कर्फ्यू
उत्तराखंड और केरल में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है. रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा.
भारत में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. रविवार को ओमिक्रॉन का आंकड़ा 500 को पार कर गया है. महाराष्ट्र में रिकॉर्ड एक दिन में 31 मामले सामने आने के बाद राज्य में ओमिक्रॉन के मामले 141 हो गए हैं. मुंबई में सबसे अधिक 27 मामले मिले हैं. वहीं, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश दो ऐसे राज्य है जहां ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए