देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या हुई 415, जानिए किस राज्य से अब तक कितने मामले आए सामने

Author Sameer Oraon|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

देश में कोविड-19 के 30 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या सोमवार को बढ़कर 415 हो गई

विज्ञापन

देश में कोविड-19 के 30 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या सोमवार को बढ़कर 415 हो गई. इन आंकड़ों में 41 विदेशी नागरिक और अब तक हुई सात मौत शामिल है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गुजरात, बिहार और महाराष्ट्र में रविवार को एक-एक मौत हुई जबकि पहले चार अन्य मौत कर्नाटक, दिल्ली, महाराष्ट्र और पंजाब में हुई थीं.

देश में वर्तमान में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या 415 है जबकि 24 लोगों का इलाज किया जा चुका है या ठीक होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है. मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 67 मामले हैं जिनमें तीन विदेशी नागरिक शामिल हैं. केरल से भी 67 मामले सामने आए हैं जिनमें सात विदेशी शामिल हैं.

दिल्ली में संक्रमित लोगों की संख्या एक विदेशी समेत 29 है जबकि उत्तर प्रदेश में एक विदेशी समेत 28 लोग संक्रमित हैं. राजस्थान में दो विदेशी नागरिकों समेत 27 मामले हैं. तेलंगाना में 11 विदेशी समेत 26 मामले हैं. कर्नाटक में कोरोना वायरस के 26 मरीज हैं.

इसने बताया कि हरियाणा में 21 मामले सामने आए हैं. इनमें 14 विदेशी नागरिक शामिल हैं. पंजाब में 21 मामले हैं जबकि गुजरात में 18, लद्दाख में 13 और तमिलनाडु में दो विदेशी नागरिक समेत नौ मामले हैं. मंत्रालय ने बताया कि पश्चिम बंगाल से सात जबकि मध्य प्रदेश से अब तक छह मामले सामने आए हैं.

चंडी़गढ़ और आंध-प्रदेश से पांच-पांच मामले हैं. जम्मू-कश्मीर से चार मामले सामने आए हैं. उत्तराखंड से तीन तथा बिहार, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश से दो-दो मामले हैं. मंत्रालय के डेटा के मुताबिक पुडुचेरी और छत्तीसगढ़ से एक-एक मामला सामने आया है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola