ePaper

सभापति जगदीप धनखड़ का अपमान करने के लिए लाया गया अविश्वास प्रस्ताव : किरन रिजिजू

Updated at : 11 Dec 2024 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
Jagdeep Dhankhar and Kiren Rijiju

जगदीप धनखड़ और किरन रिजिजू

No Confidence Motion : राज्यसभा में किरन रिजिजू ने कहा कि 72 साल बाद एक किसान का बेटा उपराष्ट्रपति बना है और देश की सेवा कर रहा है तो विपक्ष उनपर आरोप लगा रहा है. वे सदन के बाहर उपराष्ट्रपति पर आरोप लगा रहे हैं और उनका अपमान कर रहे हैं. लेकिन हम चेयर का आदर करते हैं और हम विपक्ष की मंशा को पूरा नहीं होने देंगे.

विज्ञापन

No Confidence Motion : राज्यसभा में आज सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ जबरदस्त हंगामा हुआ. सत्ता-पक्ष के गतिरोध के बीच सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. कार्यवाही शुरू होने के बाद संसद में संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना उनका अपमान करना है. विपक्ष सभापति का सम्मान नहीं करती है, इसलिए वे अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया है.

किसान के बेटे का अपमान कर रहा है विपक्ष

राज्यसभा में किरन रिजिजू ने कहा कि 72 साल बाद एक किसान का बेटा उपराष्ट्रपति बना है और देश की सेवा कर रहा है तो विपक्ष उनपर आरोप लगा रहा है. वे सदन के बाहर उपराष्ट्रपति पर आरोप लगा रहे हैं और उनका अपमान कर रहे हैं. लेकिन हम चेयर का आदर करते हैं और हम विपक्ष की मंशा को पूरा नहीं होने देंगे.

सोनिया और सोरोस के संबंधों की जानकारी दे कांग्रेस : रिजिजू

रिजिजू ने सदन में कहा कि सोनिया गांधी और अमेरिकी निवेशक जाॅर्ज सोरोस के बीच जो संबंध है उसका खुलासा किया. आखिर क्यों विपक्ष की नेत्री उस फाउंडेशन की सदस्य हैं, जो देश की अव्यवस्था को अस्थिर करना चाहता है? क्या कांग्रेस इस बात पर माफी मांगेगी. बीजेपी नेता जेपी नड्डा ने भी सोनिया गांधी और सोरोस के लिंक के बारे में कांग्रेस से जवाब मांगा और कहा कि गलत इरादों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा और भारत पीएम मोदी ने नेतृत्व में मजबूत अर्थव्यवस्था बनेगा.

Also Read : Atul Subhash Story : पत्नी की प्रताड़ना पर वीडियो बनाकर अतुल सुभाष ने लगाई फांसी, सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल

Bangladesh Violence : तख्तापलट के बाद हिंदुओं पर अत्याचार बढ़ा, बांग्लादेश ने पहली बार स्वीकारा, 88 मामले दर्ज

विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola