ePaper

नितिन नबीन बने बीजेपी के नये अध्यक्ष, पीएम मोदी ने दी बधाई

Updated at : 20 Jan 2026 3:33 PM (IST)
विज्ञापन
BJP Nitin Nabin

BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन (PC: X)

BJP को अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में नितिन नवीन को बीजेपी अध्यक्ष बनाया गया. इस मौके पर बीजेपी के दिग्गज नेता मौजूद थे. नवीन को पीएम मोदी ने बधाई दी और उनका मुंह मीठा कराया.

विज्ञापन

BJP के मौजूदा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया. उन्हें इस पद पर निर्विरोध चुना गया. नितिन 45 साल की उम्र में पार्टी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं.

सोमवार को हुआ था नॉमिनेशन 

सोमवार को दोपहर 2 से 4 बजे तक नॉमिनेशन किया गया था. नितिन नबीन के समर्थन में कुल 37 नॉमिनेशन फाइल हुए.  प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह के साथ-साथ कई बड़े नेताओं ने उनका नाम प्रस्तावित किया. भाजपा के नेशनल इलेक्शन ऑफिसर के. लक्ष्मण ने कहा कि पार्टी में यह चुनाव पूरी तरह पारदर्शी और लोकतांत्रिक तरीके से हुआ है. नाम वापसी के बाद सिर्फ नितिन नबीन का ही नाम सामने आया. 

पार्टी के नेताओं ने की तारीफ 

पार्टी नेताओं ने नितिन नबीन की जमकर तारीफ की. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि भाजपा में एक साधारण कार्यकर्ता भी बड़े पद तक पहुंच सकता है, जबकि दूसरी पार्टियों में ऐसा मुश्किल है. बी.एस. येदियुरप्पा ने कहा कि नितिन नबीन सर्वसम्मति से चुने जाएंगे और युवा नेताओं को आगे बढ़ाना भाजपा की खासियत है. मुख्तार अब्बास नकवी ने भी कहा कि भाजपा में परिवार नहीं, बल्कि मेहनत और काबिलियत के आधार पर नेतृत्व मिलता है. नामांकन के दौरान भाजपा मुख्यालय में कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री मौजूद रहे. 

2010 में पहली बार विधायक बनें नितिन नबीन 

नितिन नबीन दिवंगत भाजपा नेता नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं. उन्होंने 2006 में राजनीति में कदम रखा. वे 2010 से बिहार विधानसभा में बांकीपुर सीट से विधायक हैं और लगातार चार बार चुनाव जीत चुके हैं. उन्होंने बिहार सरकार में सड़क निर्माण, शहरी विकास, आवास और कानून जैसे अहम विभाग संभाले हैं. पार्टी संगठन में भी उन्होंने युवा मोर्चा सहित कई जिम्मेदारियां निभाई हैं. 

Also read: राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनें नितिन नबीन, बिहार में किसके हाथ में होगी बीजेपी की कमान? 

विज्ञापन
Nishant Kumar

लेखक के बारे में

By Nishant Kumar

Nishant Kumar: निशांत कुमार पिछले तीन सालों से डिजिटल पत्रकारिता कर रहे हैं. दैनिक भास्कर के बाद राजस्थान पत्रिका के डिजिटल टीम का हिस्सा रहें. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल-इंटेरनेशनल और स्पोर्ट्स टीम में काम कर रहे हैं. किस्सागोई हैं और देश-विदेश की कहानियों पर नजर रखते हैं. साहित्य पढ़ने-लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola