कर्नाटक: 8 जिलों में वीकेंड कर्फ्यू, बेंगलुरु में 16 अगस्त तक रात के 9 से सुबह 5 बजे तक धारा 144 लागू

Updated at : 07 Aug 2021 4:10 PM (IST)
विज्ञापन
कर्नाटक: 8 जिलों में वीकेंड कर्फ्यू, बेंगलुरु में 16 अगस्त तक रात के 9 से सुबह 5 बजे तक धारा 144 लागू

Weekend curfew in Karnataka: कर्नाटक: 8 जिलों में वीकेंड कर्फ्यू, बेंगलुरु में 16 अगस्त तक रात के 9 से सुबह 5 बजे तक धारा 144 लागू

विज्ञापन

बेंगलुरु: कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए और तमिलनाडु में 23 अगस्त तक लॉकडाउन को बढ़ाये जाने के बाद कर्नाटक ने भी 16 अगस्त तक नाइट कर्फ्यू जारी रखने का फैसला किया है. खासकर महाराष्ट्र और केरल की सीमा से सटे जिलों में सख्ती से नाइट कर्फ्यू का पालन कराया जायेगा. बेंगलुरु में रात के 9 बजे से सुबह 5 बजे तक इन इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गयी है.

मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल कमेटी की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया. सरकार ने कहा है कि रात के 10 बजे की बजाय अब 9 बजे से ही नाइट कर्फ्यू लागू होगा. इसके साथ ही बेंगलुरु पुलिस ने भी रात्रिकालीन कर्फ्यू को 16 अगस्त तक बढ़ाने का एलान कर दिया है.

कर्नाटक सरकार ने महाराष्ट्र और केरल से सटी कम से कम 8 सीमावर्ती जिलों में वीकेंड कर्फ्यू लगा दिया है. जिन जिलों में वीकेंड कर्फ्यू लगाने की बात कही गयी है, उसमें महाराष्ट्र सीमा से सटे जिले बेलगावी, बीदर, विजयपुरा, कलबुर्गी और केरल की सीमा से लगे दक्षिण कन्नड़, कोडागु, मैसुरु और चामराजनगर शामिल हैं.

Also Read: Coronavirus India Updates: कर्नाटक में 26,811 नए मामले, गुजरात के 36 शहरों में रात्रि कर्फ्यू के समय को बदला गया, बिहार में 30,992 एक्टिव केस

बेंगलुरु मेट्रो का समय बदला

नाइट कर्फ्यू के मद्देनजर बेंगलुरु नम्मा मेट्रो ने अपने समय में बदलाव किया है. बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) ने कहा है कि टर्मिनल स्टेशन से आखिरी ट्रेन रात के 8 बजे खुलेगी. यह ट्रेन पहले 9 बजे खुलती थी. नया टाइम-टेबल 7 अगस्त से 16 अगस्त के लिए है. इसके बाद सरकार जैसा फैसला लेगी, उसके अनुसार ट्रेन के समय में बदलाव किया जायेगा.

Also Read: कर्नाटक में कल रात से 14 दिनों के लिए कर्फ्यू का एलान, कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए सार्वजनिक परिवहन को बंद रखने का निर्देश जारी

उल्लेखनीय है कि केरल में कोरोना वायरस के संक्रमण का मामला तेजी से फैल रहा है. महाराष्ट्र में भी कोरोना संकट बढ़ रहा है. देश में जितने भी कोरोना के मामले आ रहे हैं, उनमें सबसे अधिकर हिस्सेदारी सिर्फ 10 राज्यों की है, जिसमें केरल और महाराष्ट्र दोनों शामिल हैं.

Posted By: Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola