Naxalites killed: लोकसभा चुनाव से पहले सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 36 लाख रुपये के इनामी चार नक्सली गढ़चिरौली में ढेर
Jharkhand Naxal News
Naxalites killed : महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में चार नक्सलियों को मार गिराया गया है. मंगलवार सुबह की यह घटना बताई जा रही है.
Naxalites killed: महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यहां मुठभेड़ में 36 लाख के इनामी चार नक्सली कमांडर को ढेर कर दिया गया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने मामले को लेकर जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि मंगलवार को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 36 लाख रुपये के सामूहिक इनाम वाले चार नक्सली मारे गए है.
पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने मुठभेड़ को लेकर जानकारी दी कि पुलिस को सोमवार दोपहर सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ नक्सली आगामी लोकसभा चुनाव के लिए लागू आदर्श आचार संहिता के बीच हमले की तैयारी के मद्देनजर प्राणहिता नदी पार करके पड़ोसी राज्य तेलंगाना से गढ़चिरौली में प्रवेश कर चुके हैं. इसके बाद पुलिस हरकत में आई. गढ़चिरौली पुलिस की एक विशेष टीम और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल तलाशी अभियान के लिए निकली.
चारों नक्सलियों पर 36 लाख रुपये का इनाम
पुलिस के ने बताया की तलाशी में गई टीम जब रेपनपल्ली के समीप कोलामार्का पहाड़ी क्षेत्र में मंगलवार सुबह पहुंची तो नक्सलियों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. सुरक्षाकर्मियों ने भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया और चार को मार गिराया. जब गोलीबारी रुकी तो इलाके की तलाशी ली गयी गई. इस तलाशी अभियान में चार नक्सलियों के शव बरामद किए गए. इन चारों नक्सलियों पर 36 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था.
नक्सलियों की हुई पहचान
खबरों की मानें तो मारे गये नक्सलियों के पास से एक एके-47, एक कार्बाइन, दो देसी पिस्तौल के साथ-साथ नक्सली साहित्य और अन्य सामान बरामद किया गया है. पुलिस ने बताया कि जिन नक्सलियों को ढेर किया गया है उनकी पहचान वर्गीज, मागतू, कुरसांग राजू और कुदिमेत्ता वेंकटेश के रूप में की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










