Naxal Encounter : ओडिशा में शीर्ष माओवादी नेता गणेश उइके ढेर, 1.1 करोड़ रुपये का था इनाम
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 25 Dec 2025 1:58 PM
ओडिशा में नक्सली मुठभेड़ (File Photo)
Naxal Encounter : ओडिशा में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.10 करोड़ रुपये के इनामी शीर्ष माओवादी नेता गणेश उइके को मार गिराया.
Naxal Encounter : शीर्ष माओवादी सरगना गणेश उइके को ओडिशा में गोली मारी गई. उस पर 1.1 करोड़ रुपये का इनाम था. पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई. पुलिस के अनुसार, ओडिशा के कंधमाल जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में उइके समेत चार नक्सली मारे गए.
Top Maoist leader Ganesh Uike, carrying a bounty of Rs 1.1 crore on his head, gunned down in Odisha: Police
— Press Trust of India (@PTI_News) December 25, 2025
केंद्रीय समिति का सदस्य था गणेश उइके
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, 1.10 करोड़ रुपये के इनामी गणेश उइके सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति का सदस्य था और ओडिशा में प्रतिबंधित संगठन का प्रमुख भी था. वह राज्य में नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों के लिए बड़ा टारगेट माना जा रहा था.
यह भी पढ़ें : Naxal Encounter : 3 और नक्सली ढेर, साल 2025 में अबतक छत्तीसगढ़ में 284 नक्सली मारे गए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










