Heeraben Health : मां के साथ पीएम मोदी ने बिताया एक घंटे से अधिक का समय, जानें कैसी है हीराबेन की हालत
**EDS FILE PHOTO DATED Oct. 30, 2019.** Gandhinagar: Prime Minister Narendra Modi meets his mother Heeraben Modi, in Gandhinagar. (PTI Photo)(PTI12_28_2022_000152B)
PM Modi Mother Heeraben Health Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत खराब होने की खबर बुधवार को आयी. इसके बाद गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना. अपनी मां की सेहत की जानकारी लेने पीएम मोदी ‘यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर’ पहुंचें. इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया है. पल पल की खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ
मां के साथ पीएम मोदी ने बिताया एक घंटे से अधिक का समय जानें कैसी है हीराबेन की हालत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन (99) को तबीयत खराब होने के बाद यहां एक सुपर स्पेशियेलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है. मोदी बीमार मां से मिलने अपराह्न में अस्पताल पहुंचे। अहमदाबाद पहुंचने के बाद वह अस्पताल गये और वहां एक घंटे से अधिक समय तक रहे. अस्पताल से निकलते वक्त प्रधानमंत्री मोदी ने भीड़ और वहां इंतजार कर रहे मीडियाकर्मियों के सामने ‘नमस्ते’ की मुद्रा में हाथ जोड़े.
मां से मिलने के बाद पीएम मोदी अस्पताल से हुए रवाना, हीराबेन की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद में यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर से अपनी मां हीराबेन मोदी से मिलने के लिए रवाना हुए, जो वहां भर्ती हैं. अस्पताल के अनुसार, उसकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है.
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी अस्पताल पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का हालचाल जानने गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल अस्पताल पहुंचे. इसके कुछ देर के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी अस्पताल पहुंचे.
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए