Live Updates

Breaking News: राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक के लिए 30 दिसंबर को कोलकाता आएंगे PM, ममता भी लेंगी हिस्सा

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE Updates : राहुल गांधी ने बुधवार को हरियाणा के नूंह से कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की है. वहीं, गुड़गांव प्रशासन ने राहुल गांधी की भारत यात्रा के मद्देनजर गुरुवार और शुक्रवार को ड्रोन उड़ाने पर रोक लगा दी है. महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार समेत संसद का शीतकालीन सत्र जारी है. दिल्ली में प्रदर्शनकारी यूपीएससी अभ्यर्थियों को पुलिस ने मंगलवार की रात को हिरासत में ले लिया है. दिन भर की ताजा अपडेट खबरों को पढ़ने के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

विज्ञापन

राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक के लिए 30 दिसंबर को कोलकाता आएंगे PM, ममता भी लेंगी हिस्सा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को कोलकाता में होने वाली राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक के लिए राज्य का दौरा करेंगे और वह भी इसमें शामिल होंगी. उन्होंने कहा कि उन्हें बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय से कार्यक्रम का निमंत्रण मिला है.

CM केजरीवाल ने COVID-19 स्थिति के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा के लिए बुलाई गयी आपात बैठक

दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल ने COVID-19 स्थिति के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा के लिए कल एक आपात बैठक बुलाई है. बैठक में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे.

हवाईअड्डों पर कोविड-19 के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की रैंडम सैंपलिंग शुरू- सूत्र

देश के हवाईअड्डों पर आज से कोविड-19 के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की रैंडम सैंपलिंग शुरू हो गई है. यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के द्वारा दी गयी है.

बॉम्बे हाईकोर्ट ने NCP नेता अनिल देशमुख के जमानत आदेश पर 27 दिसंबर तक के लिए लगाई रोक

महाराष्ट्र में बॉम्बे हाईकोर्ट ने NCP नेता और राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के जमानत आदेश पर 27 दिसंबर तक के लिए रोक लगा दी है. जानकारी हो कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें CBI द्वारा दायर भ्रष्टाचार के एक मामले में 12 दिसंबर को जमानत दी थी.

छात्रों को ले जा रही दो स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, पांच विद्यार्थियों की मौत

मणिपुर के नोनी जिले के खौपुम में छात्रों को ले जा रही दो स्कूल बसों के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई लोगों के घायल होने की आशंका जतायी जा रही है. बताया जा रहा है कि छात्र स्टडी टूर पर जा रहे थे तभी यह बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में पांच विद्यार्थियों की मौत हो गयी है.

चीन की तुलना में भारत की स्थिति काफी बेहतर, कोरोना की स्थिति पर बोले डॉ रणदीप गुलेरिया

मेदांता अस्पताल गुरुग्राम, हरियाणा के डॉ रणदीप गुलेरिया ने भारत में कोरोना के प्रभाव को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि चीन की तुलना में भारत की स्थिति काफी बेहतर है क्योंकि हमारी टीकाकरण रणनीति बहुत सफल रही है, उच्च जोखिम वाले समूह के अधिकांश लोगों ने बूस्टर खुराक ली है और प्राकृतिक संक्रमण हुआ है.

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमार विश्वत सेन

लेखक के बारे में

By कुमार विश्वत सेन

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola