Breaking News: कंगना ने कांग्रेस पर किया हमला, कहा- कौन लिखता है ऐसे भाषण
Breaking News Live
Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.
कंगना ने कांग्रेस पर किया हमला
मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. कंगना ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि वह ‘शक्ति’ को नष्ट करना चाहते हैं. कंगना से सवाल करते हुए कहा कि उनके लिए ऐसे भाषण कौन लिखता है?. मैं चाहती हूं कि मंडी के लोग उन्हें जवाब दें. उन्होंने कहा कि भारत की जनता ने मुझे हमेशा आशीर्वाद दिया है.
मैं भारत में डिजिटल विभाजन नहीं होने दूंगा, बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स के साथ बातचीत की है जि सका वीडियो सामने आया है. उन्होंने बातचीत के क्रम में कहा कि मैंने फैसला किया है कि मैं भारत में डिजिटल विभाजन नहीं होने दूंगा. डिजिटल बुनियादी ढांचे को गांवों तक पहुंचाने का काम करेंगे.
पीएम मोदी ने गुड फ्राइडे पर ईसा मसीह के बलिदान को किया याद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि आज गुड फ्राइडे के दिन हम ईसा मसीह के बलिदान को याद करते हैं. इससे हमें करुणा और क्षमा की जो शिक्षा मिलती है, वह और मजबूत हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए