Breaking News: दिल्ली के नए वित्त मंत्री होंगे कैलाश गहलोत, राजकुमार आनंद को शिक्षा विभाग

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Breaking News: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि अवंतीपोरा मुठभेड़ में एक और आतंकवादी मारा गया यानी कुल 2 आतंकवादी मारे गये हैं. जेल में बंद पूर्व सपा नेता अतीक अहमद की पत्नी ने याचिका दायर की है जिसमें उन्होंने दावा किया है कि उनके बेटों को यूपी पुलिस उठाकर ले गयी है. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ

विज्ञापन

कैलाश गहलोत दिल्ली के नये वित्त मंत्री

मनीष सिसोदिया ओर सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद कैलाश गहलोत को दिल्ली का नया वित्त मंत्री बनाया गया है. वही, राजकुमार आनंद को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. (आजतक)

विस्फोट के बाद लगी आग में एक की मौत, 6 घायल

केरल के एर्नाकुलम के वरपुझा में एक पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट के बाद आग लग गई. एर्नाकुलम डीसी रेणु राज ने घटना को लेकर बताया कि वरपुझा के पास पटाखों की घटना में 1 व्यक्ति की मौत हो गई, 6 घायल हो गए. उन्होंने कहा कि वास्तव में आबादी वाले इस इलाके में पटाखों का अवैध भंडारण था. एक जांच चल रही है.

गौरव भारद्वाज ने कहा, दिल्ली में जल्द बनाए जाएंगे दो मंत्री

आम आदमी पार्टी के नेता गौरव भारद्वाज ने मंगलवार की शाम एक प्रेसवार्ता में कहा कि सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया के पास करीब 18 विभाग थे. दिल्ली के लोगों को कोई तकलीफ न हो, इसलिए इन दोनों ने इस्तीफा दिया है. दिल्ली में दो नए मंत्री जल्द ही बनाए जाएंगे.

बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल से मांगा इस्तीफा

मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद बीजेपी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से भी इस्तीफा मांगा है.

अजय माकन का बड़ा बयान

कांग्रेस नेता अजय माकन ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया मामले पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि उन्हें लगता है कि सुप्रीम कोर्ट ने सही फैसला लिया है. मनीष सिसोदिया से सहानुभूति रखने वालों को यह समझना चाहिए कि यह भ्रष्टाचार का खुला और बंद मामला है. दिल्ली में हुआ यह बड़ा शराब घोटाला और इसे इसी तरह देखा जाना चाहिए.

मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने दिया इस्तीफा

मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola