Live Updates

Breaking News: उत्तर प्रदेश पहुंचे जेपी नड्डा, विश्वनाथ मंदिर का करेंगे दर्शन

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

उत्तर प्रदेश पहुंचे जेपी नड्डा, विश्वनाथ मंदिर का करेंगे दर्शन

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज शाम वाराणसी पहुंचे. वह कल काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.

कर्नाटक में बस और कार के बीच टक्कर, 6 लोगों की मौत

कर्नाटक हसन के इचनाहल्ली के पास एक कार और ट्रक के बीच टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई. यह जानकारी पुलिस अधीक्षक, मोहम्मद सुजीता एम एस ने दी.

चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल मनोज सी पांडे की सेवानिवृति को एक महीने के लिए दिया गया विस्तार

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने आज चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सीओएएस) जनरल मनोज सी पांडे की सेवानिवृत्ति को एक महीने के लिए विस्तार दिया गया. जनरल पांडे 31 मई 2024 को सेवानिवृत होने वाले हैं, लेकिन अब सेवाविस्तार मिलने से 30 जून को रिटायर करेंगे. उन्हें 30 अप्रैल, 2022 को चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के रूप में नियुक्त किया गया था.

यूपी के लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की मौत

यूपी के लखीमपुर खीरी थाना क्षेत्र के नकहा शंकरपुर हाईवे पर तेज रफ्तार बस और मिनी ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई.

राहुल गांधी ने ऊना में गुरुद्वारा किला बाबा बेदी साहिब में मत्था टेका

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ऊना में गुरुद्वारा किला बाबा बेदी साहिब में मत्था टेका. इस दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी मौजूद रहे.

चीन निर्मित ड्रोन अमृतसर के एक खेत से बरामद

26 मई को सुबह करीब 11 बजे बीएसएफ ने अमृतसर जिले के धनोए खुर्द गांव के पास सीमा सुरक्षा बाड़ के पास एक खेत से एक ड्रोन बरामद किया. पीआरओ बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर ने बताया, बरामद ड्रोन की पहचान चीन निर्मित डीजेआई माविक 3 क्लासिक के रूप में की गई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola