Breaking News : आरबीआई नए डिप्टी गवर्नर जानकीरमण को मिली छह विभागों की जिम्मेदारी
Breaking News Live Updates: होंडुरास में हिंसा से 20 लोगों की मौत हो गयी है. जिसके बाद दो शहरों में कर्फ्यू लगा दी गयी है. व्हाइट हाउस ने पुष्टि की कि अमेरिकी राष्ट्रपति बिडेन ने जेलेंस्की से बात की थी. तिरुवनंतपुरम में BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा आज लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करेंगे. देश-विदेश की खबरों के लिए बने रहें प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ.
आरबीआई नए डिप्टी गवर्नर जानकीरमण को मिली छह विभागों की जिम्मेदारी
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नवनियुक्त डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जानकीरमण निगरानी एवं वित्तीय समावेश समेत छह विभागों का प्रभार संभालेंगे. रिजर्व बैंक ने सोमवार को एक विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए कहा कि जानकीरमण को निरीक्षण विभाग, परिसर विभाग, राजभाषा विभाग और उपभोक्ता शिक्षण एवं संरक्षण विभाग की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है. जानकीरमण ने सोमवार को ही कार्यभार संभाला. उनकी नियुक्ति तीन साल या अगले आदेश तक (इसमें से जो भी पहले हो) के लिए की गई है. एमके जैन का कार्यकाल पूरा होने के बाद जानकीरमण रिजर्व बैंक के नए डिप्टी गवर्नर बनाए गए हैं.
मुंबई की कांदिवली में गाड़ी की टक्कर से सफाई कर्मी की मौत, केस दर्ज
मुंबई जोन जोन-XI के पुलिस उपायुक्त अजय कुमार बंसल ने कहा कि 11 जून को कांदिवली की एक सोसाइटी में मैनहोल की सफाई एक कर्मचारी कर रहा था. जब वह मैनहोल से बाहर निकल रहा था, तब एक गाड़ी के साथ दुर्घटना में व्यक्ति गंभीर तौर पर जख़्मी हुआ था. 22 जून को व्यक्ति की मौत हो गई. मामला दर्ज करके कॉन्ट्रैक्टर और गाड़ी चलाने वाले व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है.
महाराष्ट्र में तानाशाही, हो रहे कई घोटाले, आदित्य ठाकरे का दावा
उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने आज दावा किया कि महाराष्ट्र में तानाशाही चल रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कई घोटाले हो रहे हैं. जो लोग सच सामने लाने की कोशिश करते हैं उन्हें परेशान किया जाता है.
महाराष्ट्र के बुलढाणा में एआईएमआईएम की रैली में लगे औरंगजेब के समर्थक में नारे, केस दर्ज
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी द्वारा संबोधित एक रैली के दौरान मुगल सम्राट औरंगजेब के महिमामंडन वाले नारे लगाने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की. एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो और ऑडियो क्लिप का संज्ञान लिया और रैली में मौजूद पुलिसकर्मियों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख ओवैसी ने शनिवार शाम को मलकापुर शहर में रैली को संबोधित किया था. अधिकारी ने एफआईआर के हवाले से बताया कि उनके भाषण के दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने औरंगजेब का महिमामंडन करते हुए नारे लगाए.
कर्नाटक हाईकोर्ट का फैसला, अंडकोष को दबोचना ‘हत्या का प्रयास’ नहीं
कर्नाटक हाईकोर्ट ने सोमवार को कहा है कि झगड़े के दौरान किसी अन्य व्यक्ति के अंडकोष को दबोचने को ‘हत्या का प्रयास’ नहीं कहा जा सकता है. हाईकोर्ट का यह फैसला निचली अदालत के उस आदेश से भिन्न है, जिसने 38-वर्षीय आरोपी व्यक्ति को ‘गंभीर चोट पहुंचाने’ का दोषी ठहराया था. अदालत ने दोषी को निचली अदालत द्वारा दी गयी सात साल कैद की सज़ा कम करके तीन साल कर दी. अदालत ने अपने फैसले में कहा कि आरोपी का पीड़ित की हत्या करने का कोई इरादा नहीं था और पीड़ित को चोट झगड़े के दौरान लगी थी.
मुंबई कोविड केंद्र घोटाला केस में ईडी के सामने पेश हुए उद्धव सेना के नेता सूरज चव्हाण
शिवसेना (उद्धव बालाजी ठाकरे ) के पदाधिकारी सूरज चव्हाण सोमवार को मुंबई में कथित कोविड केंद्र घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने अपना बयान दर्ज कराने के लिए पेश हुए. अधिकारी ने बताया कि सूरज चव्हाण दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दक्षिण मुंबई स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे. केंद्रीय एजेंसी ने व्यवसायी सुजीत पाटकर के खिलाफ कथित कोविड केंद्र घोटाले से संबंधित धन शोधन मामले में 21 जून को मुंबई में 15 स्थानों पर छापे मारे थे. उसके बाद ईडी ने चव्हाण को अपना बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था। पाटकर को शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत का करीबी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए