Live Updates

Breaking News: विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

विज्ञापन

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ देश को बचाने के लिए 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली करेगा. इसकी जानकारी आम आदमी पार्टी (आप) के नेता गोपाल राय ने दी है. कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि जहां विपक्ष को समान मौके नहीं दिए जा रहे है. वहीं कांग्रेस के बैंक अकाउंट पर रोक लगा दी गई हैं. मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार किया जा रहा है.

पूर्व प्रमुख आर के एस भदौरिया बीजेपी में शामिल

भारतीय वायु सेना के पूर्व प्रमुख आर के एस भदौरिया रविवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गये.

राजनाथ सिंह ने लेह सैन्य स्टेशन पर सशस्त्र बल कर्मियों के साथ होली मनाई

लद्दाख में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेह सैन्य स्टेशन पर सशस्त्र बल कर्मियों के साथ होली मनाई.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सशस्त्र बल कर्मियों के साथ होली मनाने के लिए लेह पहुंच चुके हैं जिसका वीडियो सामने आया है. पहले उनका सियाचिन में तैनात सशस्त्र बल के जवानों के साथ जश्न मनाने का कार्यक्रम था, लेकिन खराब मौसम की वजह से वह अब होली लेह में मनाएंगे.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी सहित इंडिया गठबंधन के नेता रविवार केा दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के नेताओं ने ITO फुटओवर ब्रिज पर विरोध प्रदर्शन किया. आपको बता दें कि केजरीवाल को 21 मार्च को एक्साइज पॉलिसी मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि ईडी की हिरासत से सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार से जुड़ा पहला आदेश जारी किया है. उन्होंने एक नोट के जरिए जल विभाग के लिए आदेश जारी किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola