Live Updates

Breaking News : तेहरान पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

Edited byPritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Breaking News

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

तेहरान पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का तेहरान पहुंचने पर ईरानी अधिकारियों ने स्वागत किया. वीपी धनखड़ ईरानी राष्ट्रपति सैय्यद इब्राहिम रायसी और विदेश मंत्री और अमीर-अब्दुल्लाहियन के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए आधिकारिक समारोह में शामिल होंगे.

पुणे हिट एंड रन केस में सुनवाई पूरी, शाम 4 बजे आएगा फैसला

पुणे हिट एंड रन केस में सुनवाई पुरी हो गई है. शाम 4 बजे कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा.

बीजेपी ने आप पर किया हमला

स्वाति मालीवाल मामले को लेकर बीजेपी ने आज यानी बुधवार को दावा किया कि इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास से सीसीटीवी फुटेज का गायब होना और बिभव कुमार की गिरफ्तारी अरविंद केजरीवाल की संलिप्तता और अपने सहयोगी को बचाने के उनके प्रयासों को दर्शा रही है.

बिभव कुमार दिल्ली वापस लाई पुलिस

स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में बुधवार को मुख्यमंत्री केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस मुंबई से वापस ले आई है. बिभव के आईफोन का डेटा फिर से हासिल करने के लिए उन्हें मंगलवार को मुंबई ले जाया गया था. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री निवास में राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल से दुर्व्यवहार के आरोप में बिभव कुमार पांच दिन की पुलिस हिरासत में हैं. कुमार को उनके आईफोन का डेटा प्राप्त करने के लिए मंगलवार को मुंबई ले जाया गया था. बिभव ने अपनी गिरफ्तारी से पहले कथित रूप से फोन को फॉर्मेट कर दिया था.

दिल्ली में पीएम मोदी की रैली

पीएम मोदी दिल्ली में एक मेगा रैली करने वाले हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दक्षिण पश्चिम दिल्ली के द्वारका में रैली करने वाले हैं. पीएम मोदी की रैली को लेकर दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. साथ ही ट्रैफिक को लेकर भी पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है.

चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद भारतीय तटरक्षक बल ने भारतीय मछली पकड़ने वाली नाव गुरोवयूरप्पन की संकटपूर्ण कॉल का तुरंत जवाब दिया. नाव में पानी भर गया था और वह केरल के चावक्कड़ से 30 एनएम दूर डूब गई थी. आईसीजी अधिकारी ने बताया कि आईसीजी जहाज अभिनव ने इंजन डिब्बे से सफलतापूर्वक पानी निकाला और चालक दल के सभी 13 सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित की. खराबी सुधार के बाद नाव 21 मई को मुनंबम मछली पकड़ने के बंदरगाह में सुरक्षित रूप से प्रवेश कर गई.

https://x.com/ANI/status/1793156739870883883

पांचवें चरण में लगभग 62.19 प्रतिशत मतदान

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में करीब 62.19 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जो 2019 की तुलना में 1.97 प्रतिशत कम है. सोमवार शाम को पांचवें चरण का मतदान समाप्त होने के साथ ही 25 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों और 428 निर्वाचन क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान पूरा हो गया. अब 25 और एक जून को दो चरण का मतदान बाकी रह गया है.

BJD के चार विधायकों को कारण बताओ नोटिस

ओडिशा में 4 विधायकों को बीजेडी से बीजेपी में शामिल होने के बाद राज्य विधानसभा की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. उनसे 27 मई तक जवाब देने को कहा गया है.

https://x.com/ANI/status/1793091522789019737

विज्ञापन
विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola