Breaking News : पीएम मोदी 21 जुलाई को वर्ल्ड हेरिटेज कमेटी के 46वें सत्र का करेंगे उद्घाटन
Breaking News Live
Breaking News Live: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.
पीएम मोदी 21 जुलाई को वर्ल्ड हेरिटेज कमेटी के 46वें सत्र का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जुलाई 2024 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र का उद्घाटन करेंगे. इस अवसर पर प्रधानमंत्री सभा को संबोधित भी करेंगे. यूनेस्को की महानिदेशक ऑड्रे अजोले भी उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी. भारत पहली बार विश्व धरोहर समिति की बैठक की मेजबानी कर रहा है. यह बैठक 21 से 31 जुलाई, 2024 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगी.
ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की मां की पुलिस हिरासत दो दिन और बढ़ी
न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट पुणे ने प्रशिक्षु IAS पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर की पुलिस हिरासत 2 दिन बढ़ा दी.
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुकमा के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में जगरगुंडा एरिया कमेटी के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली. इसके बाद शुक्रवार रात डीआरजी के दल को गश्त पर रवाना किया गया और मुठभेड़ हो गई.
उत्तर प्रदेश में रोपे जाएंगे 36.46 करोड़ पौधे
उत्तर प्रदेश में हरित आवरण बढ़ाने के यूपी सरकार के प्रयासों के तहत आज लगभग 36.46 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य की राजधानी लखनऊ में पौधे लगाएंगे.
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए