Live Updates

Breaking News: सलमान खान से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

Edited byAmitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

सलमान खान से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी की घटना में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इधर अभिनेता से मुलाकात करने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उनके घर पहुंचे हैं.

छत्तीसगढ़ के कांकेर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो सुरक्षाकर्मी घायल

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है. जिसमें दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गये हैं. कांकेर एसपी आईके एलेसेला ने बताया, छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के जंगल क्षेत्र में मुठभेड़ चल रही है.

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना से अपना नामांकन दाखिल किया

केंद्रीय मंत्री और गुना से भाजपा उम्मीदवार, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आम चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया. उनके साथ सीएम मोहन यादव और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे.

बीजेपी संविधान को खत्म करने की कोशिश में, वायनाड में बोले राहुल गांधी

राहुल गांधी ने वायनाड में कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 का एकमात्र बड़ा मुद्दा यह है कि आरएसएस और बीजेपी संविधान को खत्म करने के कथित तौर पर कोशिश में लगे हुए हैं.

आम आदमी पार्टी ने 4 उम्मीदवारों की सूची जारी की

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों की सूची मंगलवार को जारी की है. लिस्ट पर नजर डालें तो जगदीप सिंह काका बराड़ फिरोजपुर से, अमनशेर सिंह (शेरी कलसी) गुरदासपुर से, पवन कुमार टीनू जालंधर से और अशोक पाराशर पप्पी लुधियाना से चुनावी मैंदान में होंगे.

बीजेपी की 12वीं सूची जारी, डायमंड हार्बर से अभिजीत दास उम्मीदवार

लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर चल रही है. इस बीच बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की 12वीं सूची जारी कर दी है. डायमंड हार्बर से अभिजीत दास को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है.

बीजेपी की 12वीं सूची जारी, डायमंड हार्बर से अभिजीत दास उम्मीदवार

लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर चल रही है. इस बीच बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की 12वीं सूची जारी कर दी है. डायमंड हार्बर से अभिजीत दास को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है.

संयोग से आज जब मैं गया जी आया हूं तो नवरात्रि भी है, बोले पीएम मोदी

बिहार के गया में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह वो धरती है जिसने मगध का ऐश्वर्य देखा है, जिसने बिहार का वैभव देखा है. संयोग से आज जब मैं गया जी आया हूं तो नवरात्रि भी है और आज ही सम्राट अशोक की जयंती भी है.

प्रधानमंत्री मोदी के पूर्णिया दौरे पर क्या बोले पप्पू यादव

प्रधानमंत्री मोदी आज पूर्णिया दौरे पर हैं. पूर्णिया से निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव ने पीएम मोदी के इस दौरे पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि क्या बिहार को विशेष राज्य का दर्ज़ा मिलेगा? क्या सीमांचल पूर्णिया को बाढ़ से मुक्ति के लिए विशेष पैकेज का एलान किया जाएगा.

बसपा ने 11 और उम्मीदवारों के नामों का किया एलान

लोकसभा चुनाव के लिए बसपा ने 11 और उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है. मैनपुरी लोकसभा का टिकट बदलकर शिव प्रसाद यादव को दे दिया गया है. अतहर जमाल लारी को पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है.

33 मतदान केंद्रों पर मतदान दल को हेलीकॉप्टर से रवाना किया गया

प्रभात कुमार (एसपी, नारायणपुर) ने कहा कि 19 अप्रैल को पहले चरण के लिए वोटिंग होनी है. 33 मतदान केंद्रों पर मतदान दल को हेलीकॉप्टर से भेजने का काम किया जा रहा है. इलाके की संवेदनशीलता, नक्सली गतिविधियों और जीरो एरर को ध्यान में रखते हुए 4 हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं जबकि 9 हेलीपैड बनाए गए हैं.

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए एमआई-17 हेलिकॉप्टर रवाना

छत्तीसगढ़ के बीजापुर से एक वीडियो सामने आया है. इसमें नजर आ रहा है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए एमआई-17 हेलिकॉप्टर के माध्यम से मतदान दल रवाना हो रहा है.

ओडिशा के जाजपुर में बस के फ्लाईओवर से गिरी, 5 की मौत

ओडिशा के जाजपुर में एक बस के फ्लाईओवर से गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई. जाजपुर एसपी विनीत अग्रवाल ने हादसे को लेकर जानकारी दी कि जिस बस के साथ हादसा हुआ वह पुरी से पश्चिम बंगाल जा रही थी. बस में लगभग 42-43 यात्री थे जिसमें से लगभग 35 लोगों को कटक के SCB मेडिकल कॉलेज में रेफर करने का काम किया गया है.

सलमान खान के घर फायरिंग मामले में दो गिरफ्तार

एक्टर सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी की घटना के सिलसिले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने विक्की गुप्ता और सागर पाल नाम के दो आरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया जिसका वीडियो सामने आया है.

पीएम मोदी की आज बिहार के पूर्णिया में रैली

पीएम नरेंद्र मोदी आज पूर्णिया के ऐतिहासिक रंगभूमि मैदान से चुनावी हुंकार भरने वाले हैं. लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सीमांचल की चार में से तीन सीटों पर 26 अप्रैल को वोटिंग होगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola