ePaper
Live Updates

Breaking News Live: नूंह पुलिस ने बिट्टू बजरंगी को किया गिरफ्तार

Updated at : 15 Aug 2023 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
Breaking News Live: नूंह पुलिस ने बिट्टू बजरंगी को किया गिरफ्तार

Breaking News: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
9:02 PM. 15 Aug 239:02 PM. 15 Aug

पूर्वी लद्दाख में गतिरोध समाप्त करने के लिए भारत और चीन के बीच बनी सहमति

विदेश मंत्रालय ने चीन के साथ सैन्य वार्ता पर कहा, दोनों पक्ष शेष मुद्दों को शीघ्रता से हल करने, बातचीत की गति बनाए रखने पर सहमत हुए. पूर्वी लद्दाख में गतिरोध पर मंत्रालय ने कहा, दोनों पक्ष सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति व संयम बनाए रखने पर सहमत हुए.

9:02 PM. 15 Aug 239:02 PM. 15 Aug

नूंह पुलिस ने बिट्टू बजरंगी को किया गिरफ्तार

पूछताछ के बाद नूंह पुलिस ने बिट्टू बजरंगी को गिरफ्तार कर लिया है. बिट्टू बजरंगी और 15-20 अन्य के खिलाफ थाना सदर नूंह में अवैध हथियार अधिनियम और IPC की धारा 148/149/332/353/186/395/397/506 के तहत मामला दर्ज किया गया था. बिट्टू बजरंगी और 15-20 अन्य लोगों ने तलवार जैसे हथियारों के साथ नूंह में एक महिला पुलिस अधिकारी के सामने नारे लगाए थे.

9:02 PM. 15 Aug 239:02 PM. 15 Aug

हिमाचल प्रदेश में राहत और बचाव कार्य में लगा सेना का चिनूक हेलीकॉप्टर

भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टरों ने हाल की बारिश के मद्देनजर आज हिमाचल प्रदेश में राहत अभियान शुरू किया. विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों से 150 से अधिक नागरिकों को बचाया गया. चिनूक हेलीकॉप्टर ने भूस्खलन निकासी के लिए अंडरस्लंग लोड (भारी मशीनरी) ले जाने के लिए भी उड़ान भरी.

7:20 PM. 15 Aug 237:20 PM. 15 Aug

नेहरू मेमोरियल का नाम बदला

नेहरू मेमोरियल का नाम बदल दिया गया है. अब इसका नाम पीएम म्यूजियम एंड लाइब्रेरी किया गया है.

5:42 PM. 15 Aug 235:42 PM. 15 Aug

अनुराग ठाकुर बोले- वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत सरकारी योजनाएं सीमावर्ती गांवों तक पहुंची

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का कहना है, एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के तहत विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सरपंचों को आमंत्रित किया गया था…वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत विभिन्न सरकारी योजनाएं सीमावर्ती गांवों तक पहुंची हैं.

5:42 PM. 15 Aug 235:42 PM. 15 Aug

सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक का दिल्ली के एम्स में निधन

सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक का दिल्ली के एम्स में आज निधन हो गया.

5:42 PM. 15 Aug 235:42 PM. 15 Aug

हरदीप सिंह पुरी बोले- खरगे साहब के आंख में है कुछ दिक्कत

कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा लाल किले पर आयोजित Independence Day का कार्यक्रम में उपस्थित न होने पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, खरगे साहब को आंख में कुछ दिक्कत है. वह वे दिखवाएं. वह उस दिक्कत के चलते लाल किला नहीं आए. शायद वह पारिवार के नियंत्रण में जो कार्यक्रम चल रहा था, वे वहां गए हैं. प्रधानमंत्री लाल किले से लोगों का संबोधन करेंगे और खरगे जी का मुझे नहीं पता.

5:42 PM. 15 Aug 235:42 PM. 15 Aug

पीएम मोदी का भाषण देश को भ्रष्टाचार और वंशवाद से मुक्त करने की थी घोषणा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, मैं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देता हूं. पीएम मोदी का आज का भाषण 2047 के एक विकसित देश के रोडमैप को दर्शाता है. उनका भाषण देश को भ्रष्टाचार और वंशवाद से मुक्त करने की घोषणा थी… पूरा देश उनका (पीएम मोदी) परिवार है. उन्होंने सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन का संदेश दिया.

5:42 PM. 15 Aug 235:42 PM. 15 Aug

झारखंड और बिहार के कांग्रेस नेता चुनावी रणनीति पर चर्चा के लिए खरगे से करेंगे भेंट

2024 के चुनावों की रणनीति पर चर्चा करने के लिए झारखंड कांग्रेस के नेता 16 अगस्त और 17 अगस्त को बिहार कांग्रेस के नेता पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी से करेंगे भेंट.

2:41 PM. 15 Aug 232:41 PM. 15 Aug

मिशन 2024 की तैयारी

झारखंड और बिहार कांग्रेस के नेता 2024 के चुनावों की रणनीति पर चर्चा करने के लिए 16 और 17 अगस्त को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात.

1:16 PM. 15 Aug 231:16 PM. 15 Aug

जनता एक बार फिर ‘घमंडिया’ गठबंधन का अहंकार तोड़ेगी, बोले अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 2014 से पहले भी कांग्रेस के पास यही स्थिति थी लेकिन हम पूर्ण बहुमत के साथ (सत्ता में) आए. उन्होंने 2019 से पहले भी यही कहा था, लेकिन पीएम मोदी फिर से पूर्ण बहुमत के साथ आए…जिन्हें कांग्रेस ‘राक्षस’ कहती है, इस लोकतंत्र की जनता जिन्हें हम भगवान की तरह मानते हैं उन्होंने एक गरीब परिवार के बेटे को प्रधानमंत्री पद तक पहुंचाया…जनता एक बार फिर ‘घमंडिया’ गठबंधन का अहंकार तोड़ेगी.

1:16 PM. 15 Aug 231:16 PM. 15 Aug

अभी हम पांचवें स्थान पर हैं और हमें तीसरे स्थान पर जाना है

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पीएम ने हम सबको आह्वान किया है कि हम विश्व में देश को विकास के लिए प्रथम पर ले जाए. हम सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था हैं. अभी हम पांचवें स्थान पर हैं और हमें तीसरे स्थान पर जाना है इसलिए हम कड़ी मेहनत करके गांव, गरीब, मजदूर और किसान के कल्याण के माध्यम से आगे बढ़ेंगे. हम देश को वैश्विक महाशक्ति बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे. यह प्रतिज्ञा हम सभी को आज लेनी चाहिए. यही सही मायने में सबसे उपयुक्त होगा.

1:16 PM. 15 Aug 231:16 PM. 15 Aug

हिंसा को लेकर बोले केजरीवाल- भारत कैसे विश्वगुरु बनेगा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में कहा कि वह यह देखकर दुखी है कि मणिपुर जल रहा है और एक समुदाय के लोग दूसरे समुदाय के लोगों की जान ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि हरियाणा में दो समुदाय लड़ रहे हैं, इससे किसको फायदा हो रहा है, इस परिदृश्य में भारत कैसे विश्वगुरु बनेगा. मणिपुर और हरियाणा में हुई हिंसा का संदर्भ देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि अगर हमें विश्वगुरु तथा नंबर एक देश बनना है तो हमें एक परिवार की तरह रहना होगा. राष्ट्रीय राजधानी में हाल में आई बाढ़ पर केजरीवाल ने कहा कि केंद्र की मदद से लोगों और दिल्ली सरकार ने साथ मिलकर संकट का सामना किया.

1:16 PM. 15 Aug 231:16 PM. 15 Aug

75 वर्ष पुराने स्वतंत्र भारत की प्रगति प्रशंसनीय

चंद्रशेखर राव ने हैदराबाद में स्वतंत्रता दिवस पर दिए भाषण में कहा कि 75 वर्ष पुराने स्वतंत्र भारत की प्रगति प्रशंसनीय है, लेकिन वांछित लक्ष्य अभी तक हासिल नहीं किये गये हैं. लोग संसाधन होने के बावजूद अनावश्यक रूप से परेशानियों का सामना कर रहे हैं.

1:16 PM. 15 Aug 231:16 PM. 15 Aug

लड़कियों और महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों को छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी नौकरी

छत्तीसगढ़ में सीएम भूपेश बघेल ने बड़ा फैसला किया है. सीएमओ ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं गरिमा बनाये रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. सीएम बघेल निर्णय लेने जा रहे हैं कि लड़कियों और महिलाओं से छेड़छाड़, बलात्कार आदि के आरोपियों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा.

1:16 PM. 15 Aug 231:16 PM. 15 Aug

संसद में मेरा माइक बंद कर दिया जाता है: खरगे

लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में कांग्रेस प्रमुख और राज्यसभा एलओपी मल्लिकार्जुन खरगे नहीं पहुंचे. उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय पर तिरंगा फहराया और कहा कि मुझे यह कहते हुए पीड़ा हो रही है कि आज लोकतंत्र, संविधान और संस्थान पर बहुत बड़ा खतरा है. सदन में विपक्ष के सांसदों को निलंबित कर उनकी आवाज़ को कुचलने की कोशिश की जाती है और यह कहते हैं कि हम लोकतंत्र बनाते हैं. भारत में 140 करोड़ लोग समर्पित है लेकिन सदन में जब मैं अपनी बात करने के लिए उठता हूं तो माइक बंद कर दी जाती है.

1:16 PM. 15 Aug 231:16 PM. 15 Aug

सरकार के विभिन्न विभागों में 55,000 के करीब रिक्तियों को भरा जाएगा

स्वतंत्रता दिवस पर तमिलाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 55,000 के करीब रिक्तियों को भरा जाएगा. अगर शिक्षा को संविधान की राज्य सूची में डाला जाए तो ‘नीट’ को पूरी तरह खत्म किया जा सकता है.

1:16 PM. 15 Aug 231:16 PM. 15 Aug

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल में अपने आवास पर तिरंगा फहराया

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल में अपने आवास पर तिरंगा फहराया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आइए हम पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक मजबूत और समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान दें.

1:16 PM. 15 Aug 231:16 PM. 15 Aug

भारत को विकसित राष्ट्र बनने की राह पर आगे बढ़ाने का संकल्प लें : केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस पर देश के नागरिकों से भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के रास्ते पर आगे बढ़ाने का प्रण लेने को कहा. देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि कैसे हर बच्चे को शिक्षा मिलने और हर किसी को अच्छा इलाज मिलने से तिरंगे हमेशा ऊंचा रहेगा.

1:16 PM. 15 Aug 231:16 PM. 15 Aug

आपका आशीर्वाद मांगने आया हूं, पीएम मोदी ने लाल किले से कहा

पीएम मोदी ने कहा कि सपने अनेक हैं, नीतियां स्पष्ट हैं. नियत के सामने सवालिया निशान नहीं है, लेकिन कुछ सच्चाइयों को स्वीकार करना पड़ेगा. उसके समाधान के लिए आज लाल किले से आपकी मदद मांगने आया हूं. आपका आशीर्वाद मांगने आया हूं. अनुभव के आधार पर कह रहा हूं गंभीरता पूर्वक उन चीजों को हमें लेना होगा, आजादी के अमृतकाल में जब देश आजादी के 100 साल मनाएगा, दुनिया में विकसित भारत का तिरंगा झंडा होना चाहिए. रत्तीभर हमें रुकना नहीं है. 2047 में जब देश आजादी के 100 साल मनाएगा, तो भारत विकसित देश होगा.

1:16 PM. 15 Aug 231:16 PM. 15 Aug

शांति से ही समाधान निकलेगा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इसके बाद उन्होंने देश को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी की जंग में जिन लोगों ने योगदान और बलिदान दिया, त्याग किया, उन सबको नमन करता हूं. इस बार प्राकृतिक आपदा ने देश के अनेक हिस्सों में अकल्पनीय संकट पैदा किए हैं, जिन परिवारों ने इनका सामना किया, उनके प्रति संवेदना प्रकट करता हूं, केंद्र और राज्य सरकार मिलकर संकट से निपटेंगे, प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे. उन्होंने कहा कि पिछले दिनों में मणिपुर में हिंसा का दौर चला, मां बेटियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ हुआ, लेकिन अब शांति बहाल हो रही है और शांति से ही समाधान निकलेगा.

1:16 PM. 15 Aug 231:16 PM. 15 Aug

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई. लोकतंत्र और संविधान हमारी देश की आत्मा है. हम यह प्रण लेते हैं कि हम देश की एकता और अखंडता के लिये, प्रेम और भाईचारे के लिए, सौहार्द और सद्भाव के लिए लोकतंत्र और संविधान की स्वतंत्रता क़ायम रखेंगे. जय हिन्द.

1:16 PM. 15 Aug 231:16 PM. 15 Aug

डोमिनिकन गणराज्य में विस्फोट, दो लोगों की मौत, 28 लोग घायल

डोमिनिकन गणराज्य की राजधानी के निकट एक भीषण विस्फोट में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और करीब 28 लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट सैंटो डोमिंगो के पश्चिम में स्थित सैन क्रिस्टोबल कस्बे की एक बेकरी में हुआ और इससे लगी आग निकटवर्ती दो दुकानों में फैल गई. अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विस्फोट किस वजह से हुआ. देश की 911 प्रणाली ने बताया कि इस विस्फोट में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई. सैन क्रिस्टोबल प्रांत की राज्यपाल पुरा कैसिला ने समाचार सेवा ‘नोटिसियास सिन’ को बताया कि कम से कम 28 लोग घायल हुए हैं.

1:16 PM. 15 Aug 231:16 PM. 15 Aug

पीएम मोदी पहुंचे राजघाट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लाल किले की प्राचीर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे. ध्वजारोहण के बाद तिरंगे को सलामी दी जाएगी और फिर भारतीय वायु सेना के दो उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर कार्यक्रम स्थल पर पुष्‍प वर्षा करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी राजघाट पहुंच चुके हैं. यहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी.

1:16 PM. 15 Aug 231:16 PM. 15 Aug

श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया गया

77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों ने श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया गया जिसका वीडियो सामने आया है.

6:57 AM. 15 Aug 236:57 AM. 15 Aug

प्रधानमंत्री मोदी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 77 वें स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को बधाई दी और उनसे वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को और सशक्त बनाने का आह्वान किया. उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट ‘एक्स’ पर कहा, आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं… आइए, इस ऐतिहासिक अवसर पर अमृतकाल में विकसित भारत के संकल्प को और सशक्त बनाएं. जय हिंद!

6:57 AM. 15 Aug 236:57 AM. 15 Aug

पीएम मोदी आज लाल किले की प्राचीर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लाल किले की प्राचीर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे. ध्वजारोहण के बाद तिरंगे को सलामी दी जाएगी और फिर भारतीय वायु सेना के दो उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर कार्यक्रम स्थल पर पुष्‍प वर्षा करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola