Live Updates

Breaking News: भारत और चीन के बीच कोर कमांडर वार्ता का 19वां दौर समाप्त

Edited byAmitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Breaking News: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

भारत और चीन के बीच कोर कमांडर वार्ता का 19वां दौर समाप्त

चुशूल में भारत और चीन के बीच कोर कमांडर वार्ता का 19वां दौर समाप्त हो गया। दोनों पक्षों ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सैनिकों की वापसी से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की.

हिमाचल के मुख्यमंत्री ने कहा, राष्ट्रपति, गृह मंत्री ने हर संभव मदद का दिया आश्वासन

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मल्लिकार्जुन खड़गे, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने राज्य सरकार को हर संभव मदद देने का आह्वान किया है.

जुलाई 2023 में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 7.44% हुई

भारत सरकार ने बताया, जुलाई 2023 में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 7.44% हो गयी है. जून 2023 में यह 4.87% थी.

पश्चिम बंगाल में रैगिंग के शिकार छात्र की मौत मामले एनएचआरसी ने लिया स्वत: संज्ञान

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने बताया, एनएचआरसी ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लिया है कि पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित जादवपुर विश्वविद्यालय का प्रथम वर्ष का एक छात्र रैगिंग का शिकार हो गया और 10 अगस्त 2023 को विश्वविद्यालय के छात्रावास की दूसरी मंजिल की बालकनी से गिरकर उसकी मृत्यु हो गई.

रणदीप सुरजेवाला की विवादित टिप्पणी पर प्रह्लाद जोशी ने बोला हमला

कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला की विवादित टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, आपातकाल से लेकर आज तक इस प्रजा प्रभुत्व के लिए ‘राक्षस’ कौन है, लोग देख लिए हैं. कांग्रेस की मानसिकता देखिए अगर लोग उनको वोट नहीं देते हैं तो वे लोगों को ‘राक्षस’ बना देते हैं.

विश्व सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप के लिए ट्रायल और 26 अगस्त को

2023 विश्व सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 25 और 26 अगस्त को पंजाब के एनआईएस पटियाला में होंगे.

अश्विनी वैष्णव ने तेजस रेक के साथ भुवनेश्वर एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खोरधा (ओडिशा) में ट्रेन प्रबंधन केंद्र का उद्घाटन किया और तेजस रेक के साथ भुवनेश्वर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई.

राज्यपाल की एट होम रिसेप्शन पार्टी का बहिष्कार करेगी स्टालिन सरकार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का कहना है कि उनकी सरकार स्वतंत्रता दिवस पर तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि की ओर से आयोजित एट होम रिसेप्शन का बहिष्कार करेगी.

कर्णप्रयाग के एक टनल में फंसे सौ से अधिक मजदूर

ऋषिकेश के कर्णप्रयाग में रेलवे के एक टनल में जलभराव की वजह से सौ से अधिक मजदूर फंस गये हैं. बचाव कार्य जारी है. मौके पर एसडीआरएफ के जवान मौजूद हैं.

देश का निर्यात जुलाई में घटकर 32.25 अरब डॉलर पर पहुंचा

सरकारी आंकड़े के अनुसार देश का निर्यात जुलाई में घटकर 32.25 अरब डॉलर पर पहुंच गया. जुलाई, 2022 में निर्यात 38.34 अरब डॉलर रहा था. जुलाई में आयात भी घटकर 52.92 अरब डॉलर पर आ गया. एक साल पहले समान महीने में यह 63.77 अरब डॉलर था.

भूस्खलन के कारण चार धाम यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई

उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद भूस्खलन के कारण यातायात बाधित होने के बाद 14 और 15 अगस्त को चार धाम यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई.

नूंह जिले में इंटरनेट किया गया बहाल, हिंसा के बाद से बंद थी सेवा

हरियाणा के नूंह जिले में इंटरनेट बहाल कर दिया गया है. आपको बता दें कि हिंसा के बाद से इंटरनेट सेवा बंद थी.

सेबी ने अडानी समूह के खिलाफ हिंडनबर्ग रिपोर्ट की जांच पूरी करने के लिए समय मांगा

सुप्रीम कोर्ट में सेबी ने अडानी समूह के खिलाफ हिंडनबर्ग रिपोर्ट की जांच पूरी करने और अपनी जांच की रिपोर्ट सौंपने के लिए और 15 दिन का समय मांगा.

मलबे के नीचे से कुछ शव निकाले गए

हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि यहां मलबे के नीचे से कुछ शव निकाले गए हैं, 10-15 लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं. लोगों को सुरक्षित निकालने की पूरी कोशिश की जा रही है. खराब मौसम के कारण मंडी जिले में 12-15 लोगों की मौत हो गई है.

हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 21 लोगों की मृत्यु हुई

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बारिश से प्रभावित शिमला के समर हिल क्षेत्र में भूस्खलन स्थल पर स्थिति का निरीक्षण किया. शिमला में भूस्खलन और राज्य में भारी बारिश से हुई तबाही पर सीएम सुक्खू ने कहा कि 20-25 लोग यहां (समर हिल, शिमला) मलबे में फंसे हुए हैं. राज्य में पिछले 24 घंटों में 21 लोगों की मृत्यु हुई है. मैं लोगों से घर के अंदर रहने, नदियों और भूस्खलन-संभावित क्षेत्रों के पास न जाने की अपील करूंगा. बहाली का काम बारिश रुकते ही शुरू हो जाएगा.

अमित शाह ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने आवास पर तिरंगा फहराया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत दिल्ली में अपने आवास पर तिरंगा फहराया.

भारत और चीन की सेनाओं के बीच बातचीत जारी

भारत और चीन की सेनाओं के बीच कोर कमांडर स्तर की 19वें दौर की वार्ता आज चल रही है. 14 अगस्त को पूर्वी लद्दाख में चुशूल सीमा बैठक बिंदु पर सुबह 9:30 बजे से जारी है.

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बीआरओ के कर्मयोगियों को सम्मानित करेगी सरकार

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी निस्वार्थ भक्ति और कर्तव्य के लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कर्मयोगियों को सम्मानित करेगी. उन्हें 15 अगस्त का कार्यक्रम देखने के लिए आमंत्रित किया गया है.

असदुद्दीन ओवैसी के सरकारी आवास का शीशा टूटा

असदुद्दीन ओवैसी के सरकारी आवास का शीशा टूटा हुआ पाया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में बादल फटने से 5 की मौत

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में बादल फटने की घटना हुई है. इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गयी है. दो घर के बहने की सूचना है. अभी तक यह जानकारी नहीं मिल पायी है कि घटना में किसी की मौत हुई है या नहीं.

स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ाई गई

दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ाई गई है, पुलिसकर्मी वाहनों की जांच कर रहे हैं.

प्रियंका गांधी वाराणसी से लड़ें चुनाव

उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने कहा कि अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़ती हैं तो उनकी जीत तय है. वाराणसी के लोग प्रियंका गांधी को चाहते हैं. रायबरेली, वाराणसी और अमेठी की लड़ाई बीजेपी के लिए मुश्किल है.

भारत और चीन करेंगे 19वें दौर की कोर कमांडर बातचीत

चीन और भारत के बीच वार्ता होने वाली है. आज यानि 14 अगस्त को एक उच्च स्तरीय सैन्य वार्ता के अगले चरण में पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले शेष स्थानों पर भारत और चीन के बीच चर्चा संभव है. बताया जा रहा है कि भारत की ओर से चीन को उन स्थानों से अपने सैनिकों को तुरंत पीछे हटाने की बात कही जा सकती है. साथ ही इस बात पर जोर दिया जाएगा भारत पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले जगहों से चीन को पीछे धकेल पाए. यह वार्ता चुशुल में होगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola