पहले एक्स गर्लफ्रेंड की हत्या, फिर मंगेतर को फोन पर कहा- वैषु खत्म हो गई

Updated:
विज्ञापन
नासिक क्राइम की सांकेतिक तस्वीर (Photo: AI)

नासिक क्राइम की सांकेतिक तस्वीर (Photo: AI)

नासिक से एकतरफा और जुनूनी प्यार का सनसनीखेज मामला सामने आया है. शख्स ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड का मर्डर कर दिया. इसके बाद उसके मंगेतर को फोन पर मर्डर के बारे में बताया. जानें पूरा मामला क्या है.

विज्ञापन

महाराष्ट्र के नासिक में साहिल लव्हारे ने अपनी पूर्व प्रेमिका (एक्स गर्लफ्रेंड) वैष्णवी की चाकू मारकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने वैष्णवी (वैषु) के मंगेतर को फोन पर कहा, "वैषु खत्म हो गई…" कुछ घंटे बाद साहिल का शव एक पेड़ से लटका मिला. पुलिस के मुताबिक, युवक इस बात से बेहद नाराज था कि उसकी पूर्व प्रेमिका किसी दूसरे शख्स से शादी करने वाली थी. इसी गुस्से में उसने यह खौफनाक वारदात को अंजाम दिया.

वैष्णवी पर कई बार चाकू से हमला किया गया

यह वारदात शुक्रवार (17 जुलाई) रात नासिक के इंदिरानगर स्थित वनसंपदा गार्डन के पास हुई. पुलिस के मुताबिक, साहिल लव्हारे और वैष्णवी की मुलाकात हुई, जिसके बाद दोनों के बीच करीब 30 मिनट तक बहस होती रही. गुस्से में आकर साहिल ने वैष्णवी पर कई बार चाकू से हमला किया. गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस के मुताबिक, वैष्णवी की कथित हत्या करने के बाद साहिल लव्हारे ने आत्महत्या कर ली. कुछ घंटे बाद उसका शव घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर एक पेड़ से लटका हुआ मिला.

वैष्णवी की चीखें सुनाई दीं और फिर सब कुछ शांत हो गया

इस मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू वारदात से ठीक पहले हुई फोन कॉल है. वैष्णवी ने अपने मंगेतर को फोन कर कहा कि साहिल यहां है, जल्दी आओ…मंगेतर तुरंत काम छोड़कर मौके के लिए निकल पड़ा, लेकिन उसने फोन नहीं काटा. करीब 22 मिनट तक वह दोनों के बीच हो रही बहस सुनता रहा. इसके कुछ देर बाद वैष्णवी की चीखें सुनाई दीं और फिर सब कुछ शांत हो गया.

वैषु खत्म हो गई…साहिल ने वैष्णवी के मंगेतर से कहा

अचानक फोन पर साहिल ने वैष्णवी के मंगेतर से कहा, "वैषु खत्म हो गई…" वैष्णवी मूल रूप से अमरावती की रहने वाली थी, जबकि साहिल यवतमाल जिले के उमरखेड़ का निवासी था. दोनों पहले रिश्ते में थे. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वैष्णवी की शादी किसी और से होने की जानकारी साहिल को किसने दी थी.


विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola