20 जुलाई के संसद मार्च से पहले CJP का बुलावा, अभिजीत दीपके बोले- आज रात जंतर-मंतर पर ही रुकिए

Updated:
विज्ञापन
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके (Photo: PTI)

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके (Photo: PTI)

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 20 जुलाई को होने वाले 'चलो संसद' मार्च को भारत का दूसरा आजादी आंदोलन बताया. वांगचुक ने अपने सभी समर्थकों से बड़ी संख्या में शामिल होने और इस मार्च को सफल बनाने की अपील की. उनकी अपील के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक वीडियो एक्स पर जारी किया है.

विज्ञापन

अभिजीत दीपके ने वीडियो में कहा कि सभी ने देखा कि सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से जबरदस्ती सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया. लेकिन अस्पताल में भी उनका अनशन जारी है. उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन भी लगातार चल रहा है. अभिजीत ने लोगों से अपील की कि जो भी यह वीडियो देख रहे हैं, वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में जंतर-मंतर पहुंचें और आंदोलन का समर्थन करें.

अभिजीत दीपके ने लोगों से कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में जंतर-मंतर पहुंचें और जरूरत पड़े तो रात में भी वहीं रुकें. उन्होंने कहा कि अगर लोग नहीं आए तो प्रदर्शन खत्म कराने की कोशिश हो सकती है. दीपके ने बताया कि सोनम वांगचुक चाहते थे कि 20 जुलाई का 'चलो संसद' मार्च सफल हो. उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण तरीके से मार्च और प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की. साथ ही कहा कि सभी लोग तय नियमों और गाइडलाइंस का पालन करें. जो लोग शांतिपूर्ण तरीके से हिस्सा नहीं लेंगे, उन्हें सीजेपी और सोनम वांगचुक का समर्थक नहीं माना जाएगा.


सोनम वांगचुक ने एक्स पर क्या लिखा?

इससे पहले सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने 20 जुलाई को होने वाले 'चलो संसद' मार्च को भारत का दूसरा आजादी आंदोलन बताया. उन्होंने कहा कि यह मार्च डर और अन्याय के खिलाफ है. वांगचुक ने अपने सभी समर्थकों से बड़ी संख्या में शामिल होने और इस मार्च को शांतिपूर्ण तरीके से सफल बनाने की अपील की.

सोनम वांगचुक ने अपनी पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो के जरिए सफदरजंग अस्पताल से मैसेज भेजा. उन्होंने कहा कि ‘अन्याय से मुक्ति’ का मतलब कथित नीट पेपर लीक जैसी घटनाओं से आजादी है. वहीं, ‘भय से मुक्ति’ को उन्होंने अपनी कथित अवैध हिरासत से जोड़ते हुए लोगों से इसके खिलाफ आवाज उठाने की अपील की.

ये भी पढ़ें: अस्पताल से सोनम वांगचुक का पहला मैसेज, कहा- आजादी का दूसरा आंदोलन, संसद चलो

सोनम वांगचुक 28 जून से आंदोलन के साथ जुड़े

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 20 जुलाई को 'चलो संसद' मार्च का ऐलान किया है. पार्टी की मांग है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की जिम्मेदारी तय हो, परीक्षा व्यवस्था में सुधार किया जाए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें. सोनम वांगचुक 28 जून से इस आंदोलन के साथ जुड़े हैं. लंबे अनशन के बाद शनिवार (18 जुलाई) सुबह पुलिस उन्हें जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल ले गई.


विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola