Nainital Forests Fire: नैनीताल के जंगलों में भीषण आग, सेना के बाद अब NDRF भी तैनात, अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

Forest fire in Nainital
Nainital Forests Fire: उत्तराखंड के नैनीताल में भीषण आग लगी हुई है. जिसपर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. वन विभाग के अनुसार जंगलों में भड़की आग पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया है. हालांकि कुछ जगहों पर अब भी आग भड़की हुई है.
Nainital Forests Fire: नैनीताल के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए सेना के बाद अब एनडीआरएफ की टीम को भी तैनात किया गया है. जो नैनीताल के मनोरा रेंज, भवाली, भीमताल और आसपास के क्षेत्र के जंगलों में लगी आग पर काबू पाने का काम करेगी. नैनीताल मनोरा रेंज के रेंजर मुकुल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी भी जंगलों के कई हिस्सों में भीषण आग लगी हुई है, जिस पर काबू पाने के लिए गदरपुर सेंटर से एनडीआरएफ की एक प्लाटून को आग बुझाने के लिए बुलाया गया है. गदरपुर से नैनीताल पहुंची टीम को रानी बाग वन विभाग रेस्क्यू सेंटर में इकट्ठा किया गया. इसके बाद टीम को दो हिस्सों में बांटकर नैनीताल और भवाली भेजा गया, जो दुर्गम इलाकों में आग बुझाने का काम करेगी.
अधिकारियों की छुट्टियां रद्द
उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में जंगलों में लगी भीषण आग के बीच राज्य सरकार ने वन अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी है. सरकार ने आदेश जारी कर वन अधिकारियों के जंगल की आग के मौसम में छुट्टी पर जाने पर रोक लगा दी है. आधिकारिक जंगल की आग का मौसम 15 फरवरी से शुरू होता है और 15 जून को समाप्त होता है.
जंगलों में लगी आग नियंत्रण में, 24 घंटे में बड़ी घटना की सूचना नहीं
उत्तराखंड वन विभाग ने रविवार को कहा कि जंगलों में भड़की आग अब नियंत्रण में है और पिछले 24 घंटों में किसी बड़ी घटना की सूचना नहीं है. कुमाउं के मुख्य वन संरक्षण प्रसन्न कुमार पात्रो ने कहा, ‘हमारे हिसाब से स्थिति नियंत्रण में है और पिछले 24 घंटों में कोई बड़ी घटना नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि नैनीताल जिले में दो-तीन जगह पर आग लगी हुई है जबकि चंपावत, अल्मोडा, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में एक-एक जगह पर वनाग्नि है.
लड़ियाकाटा और पाइन्स क्षेत्र के जंगलों में लगी आग को वायुसेना के हेलीकॉप्टर की मदद से बुझाया गया
पात्रो ने बताया कि नैनीताल-भवाली मार्ग पर लड़ियाकाटा और पाइन्स क्षेत्र के जंगलों में लगी आग को वायुसेना के हेलीकॉप्टर की मदद से बुझा दिया गया है. जंगल में लगी आग हाईकोर्ट कॉलोनी तथा वायु सेना के संवेदनशील उपकरणों वाले बेस के पास तक खतरनाक ढ़ंग से पहुंचने के बाद उसे बुझाने के लिए हेलीकॉप्टर की सहायता ली गयी. वन अधिकारी ने बताया कि अन्य जगहों पर लगी आग को बुझाने के प्रयास जारी हैं और जल्द ही उन पर काबू पा लिया जाएगा.
Also Read: राहुल गांधी ने BJP को आरक्षण खत्म करो गैंग का बताया अड्डा, अमित शाह ने किया पलटवार
लू के कारण जंगलों में लगी आग
नेपाल से लगे उत्तराखंड के चंपावत और नैनीताल जिले के निचले क्षेत्रों में लू चलने से बढ़ी शुष्कता के कारण कुमांउ में आग लगने की घटनाओं में वृद्धि हो रही है. बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार शाम से शनिवार शाम तक 24 घंटे की अवधि के दौरान ही प्रदेश में वनाग्नि की 23 घटनाएं सामने आयीं जिनमें से 16 कुमाउं क्षेत्र की हैं. इन घटनाओं में 34.175 हेक्टेअर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ.
Also Read: उत्तराखंड में जंगल में लगी आग हुई विकराल, नैनीताल में हाईकोर्ट कॉलोनी के पास तक पहुंची लपटें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










