नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का निधन, अस्पताल में थे भर्ती, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख

Published by : Pritish Sahay Updated At : 15 Aug 2025 10:24 PM

विज्ञापन

Nagaland Governor Demise

Nagaland Governor Demise: नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का आज यानी शुक्रवार (15 अगस्त) को निधन हो गया है. उन्होंने चेन्नई के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली. ला गणेशन को साल 2023 में नागालैंड का 19वां राज्यपाल बनाया गया था. इससे पहले वो मणिपुर और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार) की भूमिका भी निभा चुके हैं. उनके निधन से प्रदेश में शोक की लहर है. उनके समर्थकों में गहरी निराशा है.

विज्ञापन

Nagaland Governor Demise: नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का आज यानी शुक्रवार (15 अगस्त) को निधन हो गया है. उन्होंने चेन्नई के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली. वह 80 साल के थे. राजभवन के एक अधिकारी उनके निधन की जानकारी दी. राजभवन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक गणेशन बीते कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे. मीडिया रिपोर्ट अनुसार उनके सिर में चोट लग गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई. उन्हें आईसीयू में रखा गया था. चेन्नई के अपोलो अस्पताल के चिकित्सा सेवाओं के निदेशक डॉ. अनिल बी.जी. ने बताया कि “उन्हें 8 अगस्त 2025 को गंभीर अंतःमस्तिष्कीय रक्तस्राव और कोमा की स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सभी आवश्यक उपचार प्रदान किए गए, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और अंततः उनका निधन हो गया. इस कठिन समय में हमारी हार्दिक संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख

नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जाहिर किया है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक ट्वीट में लिखा कि ‘नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन जी के निधन से दुखी हूं. उन्होंने राज्यसभा सदस्य और मणिपुर व पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया. अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने जन कल्याण के लिए कार्य किया. तमिलनाडु और देश के विकास में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा. मैं उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.

पीएम मोदी ने जताया दुख

नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जाहिर किया है. सोशल मीडिया एक्स पर पीएम मोदी ने एक पोस्ट कर उनके निधन पर शोक जताया है. पीएम मोदी ने लिखा “नागालैंड के राज्यपाल गणेशन जी के निधन से दुःख हुआ. उन्हें एक समर्पित राष्ट्रवादी के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने अपना जीवन सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया. उन्होंने तमिलनाडु में भाजपा का विस्तार करने के लिए कड़ी मेहनत की. वह तमिल संस्कृति के प्रति भी गहरे भावुक थे. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं. ओम शांति.”

नागालैंड के 19वें राज्यपाल थे गणेशन

ला गणेशन को साल 2023 में नागालैंड का 19वां राज्यपाल बनाया गया था. इससे पहले वो मणिपुर और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार) की भूमिका भी निभा चुके हैं. उनके निधन से प्रदेश में शोक की लहर है. उनके समर्थकों में गहरी निराशा है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola