19 जुलाई की टॉप 20 खबरें: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती, उद्धव गुट के 6 सांसदों के शिंदे की शिवसेना में विलय को मंजूरी

Updated:
विज्ञापन
सोनम वांगचुक को उठाते उनके समर्थक और गोल घेरे में एकनाथ शिंदे, फोटो पीटीआई

सोनम वांगचुक को उठाते उनके समर्थक और गोल घेरे में एकनाथ शिंदे, फोटो पीटीआई

19 July Top 20 News: कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुका की हालत स्थिर है. उन्हें शनिवार को पुलिस ने जंतर-मंतर से उठाकर वीएमएमसी (VMMC) और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया. हालांकि वहां भी उन्होंने अपना अनशन जारी रखा है. इधर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उद्धव गुट के 6 सांसदों की शिंदे की शिवसेना में विलय को अपनी मंजूरी दे दी है. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

1. सोनम वांगचुक का हेल्थ अपडेट: हालत स्थिर पर दवा लेने से किया इनकार, पत्नी ने डिस्चार्ज करने की मांग की

सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर दिल्ली के वीएमएमसी (VMMC) और सफदरजंग अस्पताल ने रात 9 बजे ताजा मेडिकल अपडेट जारी किया है. जिसके अनुसार, वे पूरी तरह होश में हैं और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है. डॉक्टरों के मुताबिक उनकी पल्स, ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन का स्तर अभी सामान्य है. वांगचुक की पत्नी ने रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए डिस्जार्च करने की मांग की. पूरी खबर यहां पढ़ें.

2. उद्धव के 6 सांसदों का शिंदे सेना में विलय, ओम बिरला ने लगाई मुहर

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने शनिवार को शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के शिवसेना (शिंदे) में विलय को मंजूरी दे दी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

3. भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1 लॉन्च

स्काईरूट एयरोस्पेस का विक्रम-1 रॉकेट और मिशन आगमन शनिवार को 12 बजकर 05 मिनट पर श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया. यह मिशन भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर के लिए खास माना जा रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

4. जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, Video वायरल

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके पर एक महिला ने स्याही जैसी कोई चीज फेंक दी. इस घटना के बाद मौके पर भारी अफरा-तफरी मच गई. घटना उस वक्त हुई जब दीपके मंच से अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे थे. पूरी खबर यहां पढ़ें.

5. इंजीनियर से आंदोलनकारी कैसे बने सोनम वांगचुक? भूख हड़ताल से पहले जानिए क्या थी उनकी पहचान

सोनम वांगचुक इन दिनों जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल को लेकर सुर्खियों में हैं. इसके अलावा चर्चा इस बात की भी हो रही है कि शिक्षा सुधार से लेकर आइस स्तूप तकनीक और लद्दाख आंदोलन तक का उनका सफर कैसा रहा? पूरी खबर यहां पढ़ें.

6. राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: 'आर्टिकल 370' को मिला बेस्ट फीचर फिल्म का अवार्ड, यामी गौतम सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री घोषित

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों (National Film Awards) की घोषणा हो गई है, जिसमें इस बार बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक का जबरदस्त दबदबा देखने को मिला है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

7. IND vs ENG: वाशिंगटन सुंदर इंग्लैंड सीरीज से बाहर, तीसरे वनडे के लिए हर्ष दुबे की एंट्री

टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह युवा हर्ष दुबे को टीम में शामिल किया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

8. NDA में जाने की अटकलों पर सुप्रिया सुले की पहली प्रतिक्रिया, बोलीं- हमें कोई प्रस्ताव नहीं मिला

महाराष्ट्र की राजनीति में एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के एनडीए में शामिल होने की अटकलों पर पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले ने विराम लगा दिया है. उन्होंने स्पष्ट तौर कहा कि पार्टी को एनडीए में शामिल होने के लिए कोई ऑफर नहीं मिला है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

9. अमेरिका ने बदली वीजा पॉलिसी,3 लाख से अधिक भारतीय छात्रों की बढ़ीं मुश्किलें

अमेरिका ने अपने पुरानी वीजा पॉलिसी बदलाव किया है, जिसका सीधा असर लाखों भारतीय छात्रों और नौकरीपेशा लोगों पर पड़ेगा है. नई व्यवस्था के तहत स्टेटस बढ़ाने के लिए औपचारिक आवेदन और मंजूरी का इंतजार करना होगा, जिससे करियर में चुनौतियां बढ़ सकती हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

10. अमेरिका में 65 चीनी कंपनियों पर बैन लगाने की तैयारी, सांसदों ने सेना और राष्ट्रीय सुरक्षा को बताया खतरा

अमेरिका में चीनी कंपनियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग तेज हो गई है. दो वरिष्ठ रिपब्लिकन सांसदों ने अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (SEC) से चीनी कंपनियों को बाजार से हटाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि यह कदम अमेरिका की अर्थव्यवस्था, निवेशकों और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए जरूरी है. पूरी खबर यहां पढ़ें .

11. सावधान! राज्यपाल बनकर अधिकारियों को फोन कर रहा जालसाज, लोक भवन ने कोलकाता पुलिस में दर्ज करायी शिकायत

पश्चिम बंगाल में जालसाज खुद को राज्यपाल बताकर वीआईपी और सरकारी अधिकारियों को फोन कर रहे हैं. इस धोखाधड़ी को लोक भवन ने गंभीरता से लेते हुए कोलकाता पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है. साइबर सेल अब कॉल डिटेल्स खंगाल रही है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

12. अभिषेक बनर्जी के आमतला कार्यालय पर चला प्रशासन का बुलडोजर, BJP कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के आमतला स्थित पार्टी कार्यालय को प्रशासन ने अवैध निर्माण के चलते ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है. इस कार्रवाई पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

13. किस्तों में टूट रही है प्रशांत किशोर की पार्टी, बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के तीन और नेता बीजेपी में शामिल

बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को लगातार झटके लग रहे हैं. पार्टी के तीन और बड़े नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. इससे बीजेपी इस सीट पर और मजबूत हो गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

14. हाजीपुर से चिराग पासवान ने कर दिया ऐलान, यूपी की सभी 403 सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी लोजपा (रा) उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इसके साथ ही पार्टी पंजाब और उत्तराखंड में भी चुनावी मैदान में उतरेगी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

15. रूस की क्रीमिया फेडरल यूनिवर्सिटी से डॉ. अनन्य नमन केशरी बने एमबीबीएस, पिठोरिया में खुशी का माहौल

पिठोरिया के युवा डॉ. अनन्य नमन केशरी ने रूस की प्रतिष्ठित क्रीमिया फेडरल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की है. उनकी इस उपलब्धि ने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

16. राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 53 पैन नंबरों की जांच में जुटी पुलिस, आयकर विभाग से मांगी लेन-देन की जानकारी

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में नया मोड़ आया है. पुलिस ने 53 पैन नंबरों के जरिए वित्तीय लेनदेन और निवेश के नेटवर्क को खंगालना शुरू कर दिया है. मामला अब जमीन कारोबारियों और बेनामी संपत्तियों तक पहुंच गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

17. राम मंदिर ट्रस्ट पर फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा निर्मोही अखाड़ा, 2019 के फैसले के पूर्ण पालन और ट्रस्ट के पुनर्गठन की मांग

निर्मोही अखाड़ा ने राम मंदिर के प्रबंधन में उचित प्रतिनिधित्व और ट्रस्ट के पुनर्गठन के लिए सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर की है. अखाड़े का आरोप है कि 2019 के फैसले की भावना का पालन नहीं हो रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

18. नगड़ी के ग्रामीण जमीन बचाने के लिए धरने पर बैठे, संगठनों ने दिया समर्थन

नगड़ी के ग्रामीणों ने कृषि भूमि पर रिम्स-टू के निर्माण का विरोध करते हुए लोकभवन के समक्ष धरना दिया. उन्होंने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

19. BPSC Exam Postponed: 26 को नहीं होगी BPSC 72वीं की परीक्षा, सूचना जारी

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की तरफ से 26 जुलाई 2026 को निर्धारित 72वीं संयुक्त परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है. आयोग की ओर से परीक्षा स्थगित करने का कारण नहीं बताया गया है. आयोग ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी पोस्ट की है. परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान जल्द ही किया जाएगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

20. सिलीगुड़ी के पास BSF चौकी पहुंचे अमित शाह, सीमा सुरक्षा की समीक्षा और ‘चिकन नेक’ पर किया महामंथन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिलीगुड़ी में सीमा सुरक्षा बल (BSF) की चौकी का दौरा कर भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. उन्होंने 'चिकन नेक' गलियारे की सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय बैठक में भाग लिया. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.


विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola