बिहार-यूपी में येलो अलर्ट, झारखंड में भी होगी बारिश, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन
मौसम की जानकारी (Photo: PTI)

मौसम की जानकारी (Photo: PTI)

मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, बिहार, झारखंड, यूपी, राजस्थान, दिल्ली और दक्षिण भारत के राज्यों में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की संभावना है. जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम.

विज्ञापन

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि पश्चिमी मध्य प्रदेश में 19 से 21 जुलाई के बीच कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं 22 से 24 जुलाई के दौरान यहां बारिश और ज्यादा होगी. छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में 19 से 24 जुलाई तक कई इलाकों में अच्छी और भारी बारिश होने के आसार हैं. इसके अलावा विदर्भ में 19 से 20 जुलाई तक कई जगहों पर तेज बारिश होगी, जबकि 21 से 24 जुलाई के दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना नजर आ रही है.

बिहार में बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार 19 से 20 जुलाई तक बिहार के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. दक्षिण और दक्षिण-पूर्व बिहार के कई जिलों में बारिश के साथ मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है. इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं उत्तर और उत्तर-पूर्व बिहार के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवा चलने के आसार हैं, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.


बिहार का मौसम (Photo: IMD)
बिहार का मौसम (Photo: IMD)

झारखंड में येलो अलर्ट जारी

झारखंड में बारिश का दौर अभी जारी रहेगा. मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने 20 जुलाई तक कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. 19 जुलाई को रांची, लातेहार, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, लोहरदगा और पूर्वी सिंहभूम में तेज बारिश हो सकती है. वहीं 20 जुलाई को रांची समेत गढ़वा, पलामू और चतरा में भी भारी बारिश के आसार हैं. इन सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

यूपी में होगी बारिश, अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार 19 और 20 जुलाई को उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा. पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग ने दोनों दिन कई इलाकों में बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान जताया है.


राजस्थान के कई इलाकों में फिर से बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद

राजस्थान में फिलहाल दक्षिण-पश्चिम मानसून कमजोर पड़ा हुआ है, इसलिए अगले दो-तीन दिनों तक राज्य के ज्यादातर इलाकों में बारिश कम रहने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले हफ्ते से मानसून फिर रफ्तार पकड़ सकता है. 21 जुलाई से पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ इलाकों में बारिश बढ़ने के आसार हैं. इसके बाद 22 और 23 जुलाई से पश्चिमी और मध्य राजस्थान में भी बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं. वहीं 23 से 28 जुलाई के बीच पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार 19 और 20 जुलाई को दिल्ली में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे. कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ जगहों पर तेज बारिश की भी संभावना है. इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. बारिश की वजह से लोगों को उमस से राहत मिलेगी और अधिकतम तापमान 32 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.


मौसम विभाग का प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

दक्षिण भारत का मौसम कैसा रहेगा?

19 से 24 जुलाई के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं तेलंगाना में 19 से 24 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. केरल, माहे और लक्षद्वीप में 19 से 21 जुलाई के दौरान कई इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं. इसके अलावा तटीय कर्नाटक में 24 जुलाई तक लगातार कई जगहों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है.


विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola