राम मंदिर ट्रस्ट CEO की नियुक्ति पर बोले भूपेश बघेल, पीएम मोदी को अब BJP और RSS कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं रहा

Updated:
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, फोटो एक्स

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा भारतीय वायुसेना के सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किए जाने के बाद राजनीतिक घमासान तेज हो गया है. कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस फैसले को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है.

विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि जब पेपर लीक होते हैं, तो उन्हें सेना के जरिए भेजा जाता है क्योंकि सरकार को अपने अधिकारियों पर भरोसा नहीं है .

विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, "राम मंदिर के चढ़ावे का हिसाब-किताब देखने के लिए एक पूर्व सैन्य अधिकारी को सीईओ बनाया गया है. इसका सीधा मतलब है कि सरकार और पीएम मोदी को अब बीजेपी, आरएसएस और वीएचपी के लोगों पर भरोसा नहीं रहा, क्योंकि वे चोरी करते रंगे हाथों पकड़े गए हैं." बघेल ने दावा किया कि ट्रस्ट के चेहरे बदलने से श्रद्धालुओं को ठेस पहुंची आस्था की भरपाई नहीं होगी.

अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी दागे सवाल

इमरान मसूद: उन्होंने सवाल उठाया कि मंदिर का प्रबंधन साधु-संतों का काम है. उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर में पैसों का प्रवाह देखकर आरएसएस की नीयत खराब हो रही है. अजय राय: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पूछा कि क्या नए सीईओ की नियुक्ति से चोरी हुआ पैसा वापस आएगा? उन्होंने कहा कि भगवान राम की जन्मभूमि पर किसी शंकराचार्य को यह जिम्मेदारी सौंपी जानी चाहिए थी.

कौन हैं नए सीईओ जितेंद्र मिश्रा?

एयर मार्शल (रिटायर्ड) जितेंद्र मिश्रा वायुसेना में 39 वर्षों का लंबा अनुभव रखते हैं और 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान वेस्टर्न एयर कमांड के प्रमुख रह चुके हैं. उन्हें उत्तम युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया गया है. ट्रस्ट की बैठक में प्रशासनिक सुधार, एसआईटी जांच की प्रगति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़े मामलों के बीच इस नई व्यवस्था पर मुहर लगाई गई.


ये भी पढ़ें: राम मंदिर के CEO बनने के बाद बोले जितेंद्र मिश्रा- 43 साल राष्ट्रसेवा के बाद प्रभु श्रीराम ने दिया सेवा का अवसर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola