Aaj Ka Mausam 3 September: MP में बहुत भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में भी बरसेंगे बादल

Updated:
विज्ञापन

दिल्ली में भारी बारिश के बीच इंडिया गेट के पास छाता लिए लोग, फोटो- एएनआई

Aaj Ka Mausam 3 September: 3 सितंबर को देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर तेज रह सकता है. पूर्वी मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और विदर्भ समेत कई क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना है. कुछ जगहों पर आंधी-बिजली का भी दौर जारी रह सकता है.

विज्ञापन

Aaj Ka Mausam 3 September: देश के कई हिस्सों में 3 सितंबर को मानसून एक बार फिर जोर पकड़ सकता है. मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश, विदर्भ और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम में भारी बारिश हो सकती है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत कई क्षेत्रों में भी मौसम के तेवर तल्ख हो सकते हैं.

विज्ञापन

पूर्वी मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश का खतरा

3 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में मौसम सबसे ज्यादा खराब रह सकता है. यहां कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

मध्य प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना है. पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में बना स्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र भी मौसम को प्रभावित कर रहा है.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बहुत भारी बारिश

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 3 सितंबर को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही आंधी-तूफान और बिजली चमकने का भी अनुमान है.

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के साथ दिल्ली में भी 3 सितंबर को भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

विदर्भ में भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट

मध्य भारत में विदर्भ के लिए भी 3 सितंबर को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. विदर्भ, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बिजली गिरने की संभावना भी बनी हुई है.

बंगाल-सिक्किम में बहुत भारी बारिश

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 3 सितंबर को मौसम खराब रह सकता है. कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है. बिहार में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के साथ नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.

दक्षिण भारत में बारिश में आएगी कमी

मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक सप्ताह के दौरान प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की गतिविधियां में कमी आ सकती है. हालांकि 3 सितंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना और कर्नाटक के अंदरूनी हिस्सों में आंधी-बिजली और तेज हवाओं की संभावना बनी रहेगी. तटीय कर्नाटक में जोरदार बारिश हो सकती है.

Also Read: Delhi Rain Alert: गुरुग्राम-दिल्ली की ओर बढ़े बादल, जानें अगले 72 घंटे कैसा रहेगा मौसम?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola