Murder in Bengaluru : महालक्ष्मी को टुकड़ों में क्यों काटा? खुदकुशी करने से पहले मुक्ति ने केवल मां को बताया

Updated:
विज्ञापन
Murder in Bengaluru

Murder in Bengaluru

Murder in Bengaluru : बेंगलुरु के मल्लेश्वरम इलाके में महिला की हत्या कर दी गई थी. हत्या करके शव के 50 से ज्यादा टुकड़े किए गए और फ्रिज में रख दिया गया. जानें अब मामले को लेकर क्या बड़ी बात आई सामने

विज्ञापन

Murder in Bengaluru : बेंगलुरु के महालक्ष्मी केस में प्रतिदिन नए खुलासे हो रहे हैं. अब जो खबर सामने आ रही है वो बिल्कुल ही अलग है. दरअसल, मुख्य संदिग्ध मुक्ति रंजन प्रताप रे की आत्महत्या के बाद अब खबर है कि रे ने घटना के बारे में खुदकुशी करने से पहले मां को पूरी बात बताई थी. इस संबंध में इंडियन एक्सप्रेस ने खबर प्रकाशित की है. खबर में कहा गया है कि 29 वर्षीय महिला की हत्या के मुख्य संदिग्ध 31 वर्षीय व्यक्ति की मां ने कहा है कि बुधवार की सुबह आत्महत्या करने से कुछ घंटे पहले उसने उन्हें बताया था कि उसने क्या किया है.

महिला महालक्ष्मी के शव को टुकड़ों में काटकर 21 सितंबर को फ्रिज में रख दिया गया था, वहीं पुरुष का शव ओडिशा के भद्रक जिले के भुईनपुर गांव के पास पाया गया था. आरोपी मुक्ति की मां ने बताया कि वह मंगलवार रात करीब 10 बजे घर पहुंचा था. हत्या करने के बाद वह कथित तौर पर भाग गया था.

पीड़िता ने आरोपी के पैसे और सोने की चेन ले ली थी

आरोपी की 60 वर्षीय मां ने मीडिया को बताया कि वह तनाव में नजर आ रहा था, इसलिए मैंने उससे पूछा कि ऐसा क्यों है? तो उसने कहा कि उसने गलती की है. जब मैंने उस पर दबाव डाला, तो उसने बताया कि उसने बेंगलुरु में एक महिला की हत्या कर दी है, जहां वह कमाने के लिए गया था. उसने दावा किया कि जब उसने उससे कारण पूछा, तो उसने बताया कि पीड़िता ने उसके पैसे और सोने की चेन ले ली थी. हत्या दो सप्ताह पहले ही कर दिया था. मां ने यह भी दावा किया कि महिला की शिकायत के बाद उसके बेटे को कर्नाटक में पुलिस ने हिरासत में ले लिया था, लेकिन 1,000 रुपये का भुगतान करने के बाद वह बाहर आ गया.

Read Also : Murder in Bengaluru : महालक्ष्मी के शव के 50 से अधिक टुकड़े करने वाले ने कर ली आत्महत्या, पेड़ से लटकी मिली लाश

घटना के बारे में बताया तो मैं अवाक रह गई, आरोपी की मां ने कहा

मां ने दावा किया कि अपराध से कुछ दिन पहले, महिला के कहने पर कुछ युवकों ने उसे धमकाया था. फिर वह महिला के घर गया जहां दोनों के बीच हाथापाई हुई. मेरे बेटे ने कहा कि उसने उसका गला घोंटकर उसे मार डाला. हालांकि उसने उसके शरीर के टुकड़े करने के बारे में कुछ नहीं कहा. उन्होंने कहा कि जब बेटे ने घटना के बारे में बताया तो मैं अवाक रह गई. इसके बाद हम सो गए. सुबह करीब 4 बजे बेटे ने कहा कि वह जा रहा है., क्योंकि वह नहीं चाहता कि पुलिस की जांच से परिवार प्रभावित हो. एक गिलास पानी पिया और वह चला गया.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola