रेड अलर्ट पर मुंबई, आईएमडी की चेतावनी के बाद स्कूल-काॅलेज बंद; हो रही है भारी बारिश
मौसम विभाग ने मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया
Mumbai Rain News : दक्षिण पश्चिम मानसून के सक्रिय होने से महानगर मुंबई में भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने शहर और उसके आसपास के इलाकों में रहने वालों को सतर्क करते हुए मौसम की चेतावनी जारी की है.
Mumbai Rain News : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को मुंबई के लिए रेड अलर्ट किया है. आईएमडी के अनुसार अगले 24 घंटों में मुंबई शहर एवं उपनगरों में भारी से बहुत भारी बारिश होने तथा कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. मौसम के इस रुख को देखते हुए आईएमडी ने सतर्कता बरतने की चेतावनी जारी कर दी है, जिसके बाद बीएमसी ने स्कूलों और काॅलेजों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है.
भारी बारिश की चपेट में है मुंबई
दक्षिण पश्चिम मानसून के सक्रिय होने से पिछले एक सप्ताह से मुंबई में भारी बारिश हो रही है. रेड अलर्ट की चेतावनी के बाद यहां भारी बारिश हो रही है और जगह-जगह पर जलजमाव की स्थिति है. लोकल ट्रेनें विलंब से चल रही हैं, जिससे आम जनजीवन अस्तव्यस्त है. मुंबई नगर निकाय के अधिकारियों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मुंबई के कई हिस्सों में 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश रिकार्ड की गई है. हालांकि, भारी बारिश के बावजूद शहर में सार्वजनिक परिवहन सामान्य रूप से चल रहा है. हालांकि यात्रियों ने उपनगरीय लोकल ट्रेन नेटवर्क के संचालन में देरी की शिकायत की है.
अगले एक-दो दिनों में भी होगी भारी बारिश
मौसम विभाग ने जिलावार पूर्वानुमान में मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी कर सप्ताह के अंत में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी और कुछ चुनिंदा इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई है. बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के अनुसार, पश्चिमी उपनगरों में बांद्रा (एच वेस्ट वार्ड कार्यालय) में सबसे अधिक 150.6 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई. वहीं, पूर्वी उपनगरों में विक्रोली में सबसे अधिक 143 मिलीमीटर बारिश हुई. मुंबई में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई बारिश में शहर में 99 मिलीमीटर, पूर्वी उपनगरों में 98 मिलीमीटर और पश्चिमी उपनगरों में 94 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई.
ये भी पढ़ें : मौसम: बंगाल की खाड़ी में लो-प्रेशर, इन राज्यों में अगले 4 दिन होगी भारी बारिश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.
राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.
रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.
आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.
रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








