मुंबई पुलिस ने आसिफ जाहिर शेख नाम के चोर को कर्नाटक से पकड़ा

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 17 Jan 2025 11:22 AM

विज्ञापन

चोर की सांकेतिक तस्वीर

Mumbai Police Arrested Thief : महाराष्ट्र के नवी मुंबई में चोरी के आरोप में कर्नाटक से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के घर चोरी के बाद पुलिस हरकत में आ गई है.

विज्ञापन

Mumbai Police Arrested Thief : बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के घर चोरी के बाद मुंबई पुलिस हरकत में आ गई है. इस बीच नवी मुंबई पुलिस ने चोरी के कम से कम सात मामलों का पता लगाते हुए 41 वर्षीय एक शख्स को गिरफ्तार किया है. उसके पास से लगभग 60 लाख रुपये मूल्य का कीमती सामान बरामद किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आसिफ जाहिर शेख ने पिछले साल नवंबर और दिसंबर में ऐरोली, रबाले तथा वाशी इलाकों के कई घरों में कथित तौर पर सेंधमारी की. कुछ दिन पहले उसे कर्नाटक के गुलबर्गा से पकड़ लिया गया.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शेख के पास से सोने-चांदी के आभूषण के अलावा 16 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं. बरामद आभूषण एवं नकदी की कुल कीमत करीब 60 लाख रुपये है. मुंब्रा में रहने वाला शेख अपराध करने के लिए फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की मोटरसाइकिलों का यूज करता था. उसके खिलाफ गुलबर्गा में भी मामला दर्ज है.

सैफ अली खान पर हमला करने वाले का अब तक कोई सुराग नहीं

इस बीच मुंबई के बांद्रा इलाके में एक्टर सैफ अली खान के अपार्टमेंट में उन पर चाकू से कई बार हमला करने वाले को मुंबई पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है. घटना को 30 घंटे से अधिक समय बीत चुके हैं. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीमें बनाई है.

ये भी पढ़ें : Saif Ali Khan Stabbed: जेह की नैनी ने किया शॉकिंग खुलासा- हमलावर ने चुप रहने का इशारा किया और 1 करोड़ मांगे, तभी सैफ आए और…

बुधवार को रात करीब ढाई बजे एक्टर पर हमला किया गया. गर्दन सहित छह जगह चाकू से वार हमलावर ने किया. एक्टर को लीलावती अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टर के मुताबिक, इमरजेंसी सर्जरी के बाद वह खतरे से बाहर हैं. वह अब भी अस्पताल में हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola