Saif Ali Khan Stabbed: जेह की नैनी ने किया शॉकिंग खुलासा- हमलावर ने चुप रहने का इशारा किया और 1 करोड़ मांगे, तभी सैफ आए और…

Published by : Divya Keshri Updated At : 17 Jan 2025 9:15 AM

विज्ञापन

Saif Ali Khan Stabbed

Saif Ali Khan Stabbed: सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे जेह की नैनी ने बताया कि हमलावर ने उसे चुप रहने का इशारा किया और जेह के बिस्तर की ओर बढ़ा. तभी दूसरी केयरटेकर ने सैफ और करीना को इसके बारे में अलर्ट कर दिया.

विज्ञापन

Saif Ali Khan Stabbed: एक्टर सैफ अली खान हमले के बाद अभी हॉस्पिटल में है और उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टर्स ने बताया कि उनकी हालत बेहतर है और एक या दो दिन में उन्हें नॉर्मल वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा. दूसरी तरफ सैफ की पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर ने पूरे घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने मीडिया और पैपराजी से उनके परिवार को प्राइवेसी देने के लिए कहा है. अब केयरटेकर की बताया कि आखिर में क्या हुआ था.

केयरटेकर ने बताया उस रात क्या हुआ

सैफ अली खान के घर में काम करने वाली केयरटेकर और जेह की नैनी एलियामा फिलिप ने मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज एक एफआईआर में पूरे घचना के बारे में बताया. एलियामा ने बताया कि रात करीब 2 अचानक आवाज सुन जाग गई. उसने देखा कि कमरे का दरवाजा खुला था और बाथरूम की लाइट जल रही थी. पहले तो उन्हें लगा कि करीना बच्चे को देखने आई है. फिलिप ने बताया कि, “मुझे कुछ संदिग्ध लगा और मैं फिर से जाग गई और बैठ गई. फिर मैंने टोपी पहने एक आदमी की परछाई देखी. मैंने देखा कि एक व्यक्ति बाथरूम से निकलकर जयबाबा के बेड की ओर आ रहा है.”

उसने चुप रहने का इशारा किया और…

एलियामा फिलिप ने बताया, मैं जल्दी से उठी और बेड की ओर चली गई. मुझे देखते ही उसने चुप रहने का इशारा किया और कहा, कोई आवाज नहीं. उस आदमी ने धमकाया कि, कोई आवाज नहीं, और कोई बाहर भी नहीं आएगा. जब मैंने उनसे पूछा कि, आपको क्या चाहिए. उसने कहा, 1 करोड़ रुपये चाहिए. उसके बाद एक दूसरी केयरटेकर ने उस घुसपैठिए के बारे में सैफ अली खान और करीना कपूर को बताया. उसके बाद सैफ और उस हमलावर के बीच हाथापाई हुई. हमलावर ने सैफ पर लकड़ी की वस्तु और हेक्सा ब्लेड से हमला किया, जिससे उन्हें चोट लग गई. परिवार जल्दी से कमरे से बाहर भाग गया और दरवाजा बंद कर दिया. उसके बाद उन्होंने अधिकारियों को इस बारे में इनफॉर्म किया.

यह भी पढ़ें Saif Ali Khan Health Update: सर्जरी के बाद कैसी है सैफ अली खान की हालत? डॉक्टर्स ने बताया- 1 या दो दिन में…

यह भी पढ़ें- सैफ अली खान की टीम का आया पहला रिएक्शन, बताया- घर में हुई चोरी की कोशिश, एक्टर की हो रही सर्जरी

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola