Mumbai Rains: मुंबई में भारी बारिश से तबाही, घरों में घुसा पानी, स्कूल-कॉलेज बंद

Updated:
विज्ञापन
Mumbai Heavy Rains

Mumbai Heavy Rains

Mumbai Rains: मुंबई में रविवार को भारी बारिश हुई. जिससे भारी तबाही मच गई. सड़कों पर पानी भर जाने से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई.

विज्ञापन

Mumbai Rains: मुंबई में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं. शहरों में रुक-रुककर हो रही हैं. IMD ने नागपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इधर भारी बारिश के कारण 22 जुलाई को नागपुर जिले के सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिया गया है.

भारी बारिश के कारण उड़ानें प्रभावित

मुंबई में भारी बारिश के कारण कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं. कई उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया. खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान परिचालन दो बार थोड़े समय के लिए रोका गया. शाम चार बजे तक कम से कम 15 उड़ानों का नजदीकी हवाई अड्डों की ओर मार्ग परिवर्तित कर दिया गया.

रेलवे सेवाएं बाधित

पश्चिमी और मध्य रेलवे दोनों मार्गों पर उपनगरीय रेल सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहीं. हालांकि, मानखुर्द, पनवेल और कुर्ला स्टेशन के पास जलभराव के कारण हार्बर लाइन पर ट्रेन 15 से 20 मिनट देरी से चलीं. शहर के कई हिस्सों में जलभराव के कारण कुछ बसों का मार्ग परिवर्तित किया गया.

सड़कों पर गाड़ियां तैरती नजर आईं

मुंबई में भारी बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गईं. गाड़ियां सड़कों पर तैरती नजर आईं. बृहन्मुंबई महानगरपालिका के अनुसार शाम चार बजे तक शहर में 82 मिमी, पूर्वी उपनगरों में 96 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 90 मिमी बारिश हुई.

मुख्यमंत्री शिंदे ने अधिकारियों को किया ‘हाई अलर्ट’

मुंबई और तटीय कोंकण क्षेत्र सहित महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश के मद्देनजर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अधिकारियों से ‘हाई अलर्ट’ पर रहने को कहा. शिंदे ने कहा कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, स्थानीय प्रशासन, नगर निकाय, पुलिस आदि को मौसम विभाग से मौसम के बारे में नियमित रूप से जानकारी लेनी चाहिए तथा नागरिकों को राहत प्रदान करने के लिए उसी अनुसार योजना बनानी चाहिए. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि खाने-पीने की चीजों, दवा और राहत सामग्री का भंडार उचित मात्रा में बनाए रखा जाना चाहिए तथा लोगों और मवेशियों के लिए अस्थायी आश्रय शिविर बनाए जाने चाहिए.

यूपी में भारी बारिश के बाद बाढ़

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola