Mumbai Airport Viral Video: गलत टर्मिनल पर पहुंचने के बाद शख्स ने पीएम मोदी पर लगाया आरोप, एयरलाइन का आया बयान

उज्जवल त्रिवेदी नाम का शख्स गलत टर्मिनल में पहुंच गया था. उसके बाद उसे जो परेशानी का सामना करना पड़ा, उसे वीडियो के जरिये उसने शेयर किया. वीडियो बनाने वाले शख्स ने अलग टर्मिनल में पहुंचने पर अपना गुस्सा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उतार दिया.
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक शख्स ने वीडियो के जरिये अपना अनुभव साझा किया. इस दौरान वीडियो बनाने वाले शख्स ने अलग टर्मिनल में पहुंचने पर अपना गुस्सा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उतार दिया.
क्या है मामला
दरअसल उज्जवल त्रिवेदी नाम का शख्स गलत टर्मिनल में पहुंच गया था. उसके बाद उसे जो परेशानी का सामना करना पड़ा उसे वीडियो के जरिये उसने शेयर किया. वीडियो में शख्स ने बताया कि वह Akasa Air से मुंबई से बेंगलुरु की यात्रा करने के लिए टिकट ली. उसने आरोप लगाया कि उसके टिकट में लिखा था कि उसका प्लेन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरेगा. लेकिन जब वह सुबह एयरपोर्ट पहुंचा तो उसे बताया गया कि विमान डोमेस्टिक टर्मिनल से जाएगा. वीडियो में उसने कहा कि वह सुबह से ही परेशान हो रहा है. वीडियो में उसने अपना टिकट भी दिखाया.
Akasa Air का आया जवाब
Akasa Air ने शख्स के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, हाय उज्ज्वल, आपको हुई असुविधा के लिए हमें खेद है, हम आपको बताना चाहते हैं कि हमारे आधिकारिक ई-टिकट और बोर्डिंग पास पर टर्मिनल की सही जानकारी उपलब्ध है.
My experience with @AkasaAir pic.twitter.com/emDyT5IzpS
— Ujjawal Trivedi (@iujjawaltrivedi) February 22, 2023
शख्स ने अपने साथ हुई दिक्कत के लिए पीएम मोदी को ठहराया जिम्मेवार
उज्जवल त्रिवेदी ने अपने साथ हुई दिक्कत के लिए सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहरा दिया. उसने अपने द्वारा शेयर किये गये वीडियो में कहा, हमारे पीएम छोटी-छोटी बातों का श्रेय लेने आते हैं. लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि आम लोगों को कैसे परेशान किया जा रहा है. शख्स ने जी20 का भी जिक्र कर दिया. उसने कहा, मैं अपनी बात आपसे इसलिए शेयर कर रहा हूं क्योंकि एक ओर दावा किया जा रहा है कि देश विश्व गुरु बनने जा रहा है, जी 20 सम्मेलन भी हो रहा है, लेकिन सत्ता पर बैठे नेताओं को क्या मालूम की आम लोगों को कैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ शख्स
वीडियो शेयर कर अपनी समस्या बताने वाला शख्स सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गया. उज्जवल त्रिपाठी को सोशल मीडिया यूजर्स ने घेर लिया और लिखा कि आप टर्मिनल का पता लगाने के लिए गूगल भी करके पता लगा सकते थे. हालांकि पूरी घटना के बाद उज्जवल ने एक और वीडियो पोस्ट किया और कहा, लोग उसे ट्रोल कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने पीएम मोदी का नाम लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










