ePaper

दिल्ली समेत बिहार-झारखंड में होगी झमाझम बारिश! जानें कब उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून देगा दस्तक

Updated at : 14 Jun 2025 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
Heavy Rain Alert

सांकेतिक फोटो

Monsoon Tracker: दक्षिण-पश्चिम मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. अब इसका रुख उत्तर-पश्चिम भारत की ओर है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि जल्द ही उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी.

विज्ञापन

Monsoon Tracker: दक्षिण-पश्चिम मानसून ने एक बार फिर गति पकड़ ली है. जल्द ही देश के कई और हिस्सों में मानसून की झमाझम बारिश शुरू हो जाएगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि उत्तर-पश्चिम भारत में समय से पहले मानसून की दस्तक हो सकती है. यह अपने सामान्य समय से काफी पहले यानी 25 जून तक दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकतर भागों में इसके पहुंच सकता है. इस साल रिकॉर्ड तोड़ते हुए मानसून 24 मई को केरल पहुंचा था जो 2009 के बाद से इतना पहले पहुंचा है.

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बना लो प्रेशर एरिया

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में निम्न-दबाव वाले मजबूत तंत्र के कारण मानसून अगले कुछ दिन में तेजी से बढ़ा और 29 मई तक मुंबई सहित मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और पूरे पूर्वोत्तर तक पहुंच गया. आईएमडी ने पूर्वानुमान जाहिर किया है कि अब मानसून 18 जून तक मध्य और पूर्वी भारत के बचे हुए हिस्सों और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ इलाकों तक पहुंच जाएगा. इसके 19 जून से 25 जून के बीच उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में आगे बढ़ने की उम्मीद है.

दिल्ली में होगी मानसून की दस्तक

जून की शुरुआत से बारिश की कमी के कारण तापमान में तेज इजाफा हुआ. 8 और 9 जून से उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी की स्थिति पैदा हो गई. आईएमडी के मुताबिक मानसून के 27 जून की सामान्य शुरुआत की तारीख से पहले 22 से 23 जून तक दिल्ली पहुंचने की संभावना है. जबकि इसके पहुंचने की सामान्य तारीख 30 जून है. दक्षिण-पश्चिम मानसून आमतौर पर 1 जून तक केरल में प्रवेश करता है और 11 जून तक मुंबई पहुंचता है और 8 जुलाई तक पूरे देश में पहुंच जाता है. यह 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से वापसी करता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से लौट जाता है.

इन देशों में होगी कम बारिश

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस बार देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होगी. मौसम विभाग के मुताबिक लद्दाख, हिमाचल प्रदेश के आस-पास के इलाकों, पूर्वोत्तर और बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल समेत ओडिशा के कुछ हिस्सों में अपेक्षाकृत कम बारिश होने की उम्मीद है. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, केरल और तमिलनाडु के कुछ अलग-अलग इलाकों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की जा सकती है.

14 से 17 भारी बारिश के साथ तेज हवाएं

केरल में पश्चिमी हवाओं और उत्तरी कर्नाटक पर एक चक्रवाती परिसंचरण के कारण अगले पांच दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी ने कहा कि 14 से 17 जून तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी वर्षा और तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसने समुद्र तट पर तेज हवाओं और खराब मौसम की संभावना को देखते हुए 13 से 17 जून तक केरल-कर्नाटक-लक्षद्वीप तट पर मछली पकड़ने जाने के खिलाफ चेतावनी जारी की गई है. आईएमडी ने शुक्रवार के लिए राज्य के 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और चार जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया. शनिवार के लिए दो जिलों में रेड अलर्ट, नौ जिलों में ऑरेंज और दो जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन