Mohali Building Collapses : मैं जिम जाती तो हादसा मेरे साथ हो जाता, बिल्डिंग ढहने के बाद युवती ने कहा

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 22 Dec 2024 8:35 AM

विज्ञापन

मोहाली हादसे की तस्वीर

Mohali Building Collapses : पंजाब के मोहाली में हुए हादसे के बाद ये जानकारी सामने आई कि बिल्डिंग में जिम भी चलता था. एक युवती ने कहा कि अच्छा हुआ शनिवार को मैं जिम नहीं गई. यदि गई होती तो मैं भी हादसे का शिकार हो जाती.

विज्ञापन

Mohali Building Collapses : पंजाब के मोहाली में शनिवार को एक पांच मंजिला बिल्डिंग ढह गई. इसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. एक स्थानीय निवासी ने बताया कि जब बिल्डिंग ढही तो तेज आवाज से पूरा इलाका गूंज गया. शुरूआती जानकारी में पता चला कि पास के प्लॉट में खुदाई किए जाने के कारण बिल्डिंग ढह गई. जांच के मुताबिक, बिल्डिंग में एक जिम भी था, जहां युवा अक्सर आते थे. जिम की एक सदस्य ने मीडिया से बात की. उसने बताया कि शनिवार को काम के कारण वह जिम नहीं जा सकी, जिसके कारण वह हादसे का शिकार होने से बच गई.

मोहाली में बिल्डिंग ढहने का वीडियो

मोहाली हादसे के बाद सेना और एनडीआरएफ को बुलाया गया

भारतीय सेना और एनडीआरएफ के जवान राहत-बचाव में जुटे हुए हैं. हादसे में हिमाचल प्रदेश की 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई. ठियोग निवासी दृष्टि वर्मा को गंभीर हालत में मलबे से निकाला गया. उसे सोहाना अस्पताल ले जाया गया. यहां उसकी मौत हो गई. मोहाली के एसएसपी दीपक पारीक ने बताया कि पुलिस ने बिल्डिंग के मालिकों परविंदर सिंह और गगनदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. एम्बुलेंस के साथ-साथ डॉक्टरों की टीम को भी हादसे के बाद घटनास्थल पर बुलाया गया. एक इमरजेंसी नंबर भी प्रशासन की ओर से जारी किया गया. 0172-2219506 पर कॉल करके लोग अपनों का हाल जान सके. मोहाली हादसे के बाद शहर के सभी बड़े अस्पतालों, जैसे सिविल अस्पताल (मेडिकल कॉलेज से संबद्ध), फोर्टिस, मैक्स और सोहाना को अलर्ट पर रखा गया.

Read Also : सूरत में 5 मंजिला इमारत ढहने के बाद सुनाई दी चीखें, 7 की मौत

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे : भगवंत मान

हादसे की खबर मिलते ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने कहा, “मोहाली के साहिबजादा अजीत सिंह नगर में सोहाना के पास एक बहुमंजिला बिल्डिंग गिरने की खबर मिली है. यह बहुत ही दुखद खबर है. पूरा प्रशासन और अन्य बचाव दल मौके पर तैनात हैं. मैं प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं.” आगे उन्होंने कहा, “हम प्रार्थना करते हैं कि कोई जनहानि न हो, हम दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी करेंगे.”

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola