Modi Address to Nation: पाकिस्तान को पीएम मोदी का कड़ा संदेश- पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पीएम मोदी ने राष्ट्र को किया संबोधित.
Modi Address to Nation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को साफ-साफ कह दिया कि उसे अपने आतंकी ढांचे को नष्ट करना ही होगा. शांति का कोई और रास्ता नहीं है. पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान से बातचीत सिर्फ आतंकवाद और पीओके की वापसी पर हो सकती है, इसके अलावा कुछ नहीं.
Modi Address to Nation: पहलाम आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों के मारे जाने के बाद भारतीय सेना की ओर से लांच किये गये ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सामने आये. सोमवार की रात राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को दो टूक कहा कि आतंक और वार्ता एक साथ नहीं चल सकते. आतंक और व्यापार एक साथ नहीं चल सकते. पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते.
पाकिस्तान को आतंकी ढांचे को नष्ट करना ही होगा – मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को साफ-साफ कह दिया कि उसे अपने आतंकी ढांचे को नष्ट करना ही होगा. शांति का कोई और रास्ता नहीं है. पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान से बातचीत सिर्फ आतंकवाद और पीओके की वापसी पर हो सकती है, इसके अलावा कुछ नहीं.
Terror and talks cannot coexist.
— PMO India (@PMOIndia) May 12, 2025
Terror and trade cannot go hand in hand.
Water and blood can never flow together. pic.twitter.com/Ud1YgzLoSO
यह युग युद्ध का नहीं, युग आतंकवाद का भी नहीं – पीएम
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि यह युग युद्ध का नहीं है, लेकिन यह युग आतंकवाद का भी नहीं है. उन्होंने कहा, ‘हमने नये युग के युद्ध में अपनी श्रेष्ठता साबित कर दी है. हमने पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान को स्थगित रखा है, भविष्य उसके व्यवहार पर निर्भर करेगा.’
This is not an era of war… but it is not an era of terrorism either. pic.twitter.com/kzVKKPrTHy
— PMO India (@PMOIndia) May 12, 2025
ऑपरेशन सिंदूर ‘न्याय के प्रति अखंड प्रतिज्ञा’ – पीएम मोदी
भारत के प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर को ‘न्याय के प्रति अखंड प्रतिज्ञा’ करार दिया. कहा कि आज हर आतंकवादी और आतंकवादी संगठन यह जान गया है कि ‘हमारी मां-बेटियों के माथे से सिंदूर मिटाने का क्या अंजाम होता है.’ पीएम मोदी ने देश के बहादुर सशस्त्र बलों, सैनिकों, वैज्ञानिकों और खुफिया एजेंसी को ‘सैल्यूट’ किया. उन्होंने सशस्त्र बलों की बहादुरी को, देश की माताओं, बहनों और बेटियों को समर्पित किया.
इसे भी पढ़ें
LPG Price Today: 12 मई को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें रेट
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




