नाबालिग छात्रा को अपनी ही महिला टीचर से हुआ प्यार, राजस्थान पुलिस ने दोनों को चेन्नई से पकड़ा

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

वीडियो में नाबालिग लड़की यह कहती नजर आ रही है कि वे अपनी मर्जी से गये हैं और एक-दूसरे से प्यार करती हैं. जानें क्या है बीकानेर का ये पूरा मामला

विज्ञापन

बीकानेर से लापता हुई नाबालिग छात्रा और शिक्षिका का पता लगा लिया गया है. जानकारी के अनुसार बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ कस्बे से शनिवार को लापता हुई 17 वर्षीय लड़की और उसकी शिक्षिका को चेन्नई में स्थानीय पुलिस की मदद से बरामद कर लिया गया है. राजस्थान पुलिस की एक टीम स्थानीय पुलिस की मदद से दोनों को ढूंढ़ने में कामयाब रही. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बाबत जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि लड़की और उसकी शिक्षिका ने एक ऑनलाइन वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें वे एक दूसरे से प्यार करने की बात कहती नजर आ रहीं हैं. दोनों एक साथ रहने की इच्छा जता रही हैं.

मामले को लेकर बीकानेर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस दल ने ‘लोकेशन’ के आधार पर दोनों का पीछा किया. इसके बाद दोनों तक स्थानीय पुलिस की मदद से हमारी पुलिस पहुंची. पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में हमारा पुलिस दल उनका पीछा कर रहा था. तमिलनाडु पहुंचने से पहले वे केरल को अपना ठिकाना बनाये हुए थीं. दोनों चेन्नई में एक स्थान पर मिले.

12वीं कक्षा में पढ़ती है लड़की

यहां चर्चा कर दें कि बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली 17 वर्षीय लड़की एक जुलाई से लापता थी. वहीं, उसी स्कूल की करीब 21 साल की शिक्षिका निदा बहलीम भी लापता बताई जा रहीं थी. इसके बाद छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया कि शिक्षिका ने छात्रा का अपहरण कर लिया है. इस आरोप के बाद पुलिस हरकत में आयी और दोनों को ढृंढ़ निकाला. परिजनों ने इसे ‘लव जिहाद’ का मामला बताते हुए श्रीडूंगरगढ़ थाने के बाहर धरना शुरू कर दिया था. शिक्षिका के परिवार ने भी श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी.

एक-दूसरे से प्यार करते हैं हम

इस पूरे घटनाक्रम के बीच सोमवार को सोशल मीडिया पर चार मिनट का एक वीडियो सामने आया जो तेजी से वायरल होने लगा. वीडियो में नाबालिग लड़की यह कहती नजर आ रही है कि वे अपनी मर्जी से गये हैं और एक-दूसरे से प्यार करती हैं. वीडियो में लड़की ने दावा किया कि हम समलैंगिक हैं और किसी और से विवाह नहीं कर सकते हैं. यही वजह है कि हमने घर से भागने का फैसला किया. यदि आप हमें पकड़ते हैं तो हमारी जिंदगी समाप्त हो जाएगी. वह आगे कहती नजर आ रही है कि मेरी टीचर के खिलाफ या उनके परिवार के खिलाफ मामला दायर न करें. अपहरण का मामला सही नहीं है. मैं कोई छोटी बच्ची नहीं हूं जिसे बहलाया-फुसलाया जा सके.

Also Read: बीकानेर की शान हैं हवेलियां, सूरज की रोशनी के हिसाब से दीवारों का रंग बदलती है हवेलियां
हमें छोड़ दीजिए हमारे हाल पर

वीडियो में शिक्षिका ने भी अपना पक्ष रखा. वह कहती नजर आ रही है कि बेवजह दंगे मत करो…हम बहुत सुरक्षित हैं, हम बहुत खुश रहेंगे, हमें छोड़ दीजिए हमारे हाल पर… वीडियो में शिक्षिका यह भी कहती नजर आ रही है कि उसने लड़की को नहीं बहकाया और उनके एक साथ घर छोड़ने के पीछे उसके परिवार की कोई भूमिका नहीं थी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola