भारत का एक्शन! JeM-LeT से जुड़े 23 पाकिस्तानी आतंकी घोषित, राम मंदिर की रेकी करने वाला भी लिस्ट में

Updated:
विज्ञापन

गृह मंत्रालय (File Photo)

केंद्र की मोदी सरकार ने पाकिस्तान में मौजूद 23 लोगों को आतंकवादी घोषित किया है. गृह मंत्रालय की ओर से जारी लिस्ट में हाफिज सईद के कई करीबी सहयोगी के नाम भी शामिल हैं.

विज्ञापन

भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान में मौजूद 23 लोगों को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून (UAPA) के तहत आतंकवादी घोषित किया है. मंत्रालय के अनुसार, ये लोग जैश-ए-मोहम्मद (JeM), लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और दूसरे आतंकी संगठनों से जुड़े हैं. इन पर जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ कराने, आतंकियों की भर्ती करने, हथियार पहुंचाने और हमलों की साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप हैं. सरकार का कहना है कि ये सभी लंबे समय से आतंकी गतिविधियों में शामिल रहे हैं. आतंकवादी घोषित किए गए लोगों में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के संस्थापक हाफिज सईद के कई करीबी सहयोगी भी शामिल हैं. हाफिज सईद पर भारत में हुए कई बड़े आतंकी हमलों की साजिश रचने का आरोप है.

राम मंदिर की रेकी करने वाला भी आतंकी घोषित

केंद्र सरकार ने जिन 23 लोगों को आतंकी घोषित किया है, उनमें मोहम्मद मुसादिक भी शामिल है, जो अयोध्या के राम मंदिर और नागपुर स्थित RSS मुख्यालय की रेकी से जुड़ा बताया गया है. मुसादिक आतंकी हाफिज सईद का रिश्तेदार है. हालांकि, रेकी कब हुई और उसने खुद की या किसी से करवाई, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

UAPA कानून में किया गया था बदलाव

केंद्र सरकार ने अगस्त 2019 में UAPA कानून में बदलाव किया था. पहले इस कानून के तहत सिर्फ संगठनों को ही आतंकी घोषित किया जा सकता था, लेकिन काननू में बदलाव के बाद किसी व्यक्ति को भी आतंकवादी घोषित करने का प्रावधान जोड़ दिया गया. इसके बाद NIA जैसी जांच एजेंसियां ऐसे लोगों की संपत्ति जब्त कर सकती हैं और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर सकती हैं.

कौन से नाम हैं लिस्ट में? जानें

आतंकवादी घोषित लोगों की मौजूदा लिस्ट में हाफिज सईद, जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मौलाना मसूद अजहर, 26/11 मुंबई हमलों के साजिशकर्ता जकी-उर-रहमान लखवी, फरार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और अमेरिका में रहने वाला खालिस्तानी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू जैसे नाम शामिल हैं. नए 23 नाम जोड़ने के बाद अब सरकार की आतंकी सूची में कुल 80 लोगों के नाम शामिल हो गए हैं.

यह भी पढ़ें : आतंक के खिलाफ अफगानिस्तान का एक्शन, पाकिस्तान में ISIS बेस पर बरसे बम

शनिवार (4 जुलाई) सुबह जारी अधिसूचना के मुताबिक, सरकार ने जिन लोगों को आतंकवादी घोषित किया है, उनमें हाफिज सईद के तीन करीबी सहयोगी भी शामिल हैं. इनमें अब्दुल रऊफ, जो लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और जमात-उद-दावा (JuD) का सदस्य है. हाफिज खालिद वलीद, जो LeT और JuD का बड़ा नेता है. लिस्ट में राणा इफ्तिखार का नाम भी शामिल हैं. राणा पर युवाओं का ब्रेन वॉश करके आतंकवादी गतिविधियों में शामिल करने का आरोप है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola