Meerut Toll Plaza Incident: टोल कर्मचारी को सेना के जवानों को पीटना पड़ा भारी, NHAI ने ठोंका 20 लाख का जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

Meerut Toll Plaza Incident

Meerut Toll Plaza Incident: मेरठ जिले में ड्यूटी पर जा रहे सेना के एक जवान से टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने जमकर मारपीट की. इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. अब इस घटना पर NHAI ने एक्शन लिया है और टोल कलेक्शन एजेंसी पर भारी जुर्माना ठोका है.

विज्ञापन

Meerut Toll Plaza Incident: NHAI ने 17 अगस्त 2025 को NH-709A के मेरठ-करनाल खंड पर भूनी टोल प्लाजा पर तैनात टोल कर्मचारियों द्वारा सेना के जवानों के साथ मारपीट की घटना पर कड़ी कार्रवाई की है. एनएचएआई ने टोल संग्रहकर्ता एजेंसी, धर्म सिंह पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. इसके साथ ही टोल प्लाजा की बोलियों में भविष्य में भाग लेने से टोल संग्रहकर्ता फर्म की सेवा समाप्त करने और उसे प्रतिबंधित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने कहा- एनएचएआई टोल प्लाजा कर्मचारियों के इस तरह के व्यवहार की कड़ी निंदा करता है और राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षित और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

सेना के जवान के साथ मारपीट करने वाले आरोपी गिरफ्तार

सेना के जवान के साथ मारपीट करने वाले टोल प्लाजा के 6 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अधीक्षक ने बताया, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य की तलाश की जा रही है.

क्या है मामला?

घटना रविवार को सरूरपुर इलाके के भूनी टोल प्लाजा पर उस वक्त हुई, जब गोटका गांव के निवासी कपिल छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौट रहे थे. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतार थी और जल्दी निकलने को लेकर कपिल की टोलकर्मियों से कहासुनी हो गयी. उन्होंने बताया कि विवाद बढ़ने पर टोलकर्मियों ने कपिल से मारपीट शुरू कर दी. मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.

सेना के जवान के भाई ने घटना के बारे में जानकारी दी

भारतीय सेना के जवान कपिल सिंह, जिन पर हमला हुआ था, के भाई प्रदीप ने कहा, “जब हम भूनी टोल प्लाजा पर पहुंचे तो वहां झगड़ा हो रहा था और मेरे भाई ने अनुरोध किया कि उसे जाने दिया जाए क्योंकि उसे फ्लाइट पकड़नी थी. इस पर टोल कर्मचारियों ने उसका आईडी कार्ड छीन लिया और उसके हाथ एक खंभे से बांध दिए और उसकी पिटाई की. उन्होंने मेरे भाई को डंडों से पीटा. 10-12 लोगों ने उसे पीटा.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola