MCD Election: AAP विधायक के करीबी पर लगा चुनाव टिकट के बदले रिश्वत लेने का आरोप, गिरफ्तार

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 16 Nov 2022 5:05 PM

विज्ञापन

आप के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी के साले और उसके दो सहयोगियों ने नगर निकाय चुनाव में एक पार्टी कार्यकर्ता की पत्नी को टिकट देने के एवज में कथित तौर पर 90 लाख रुपये की रिश्वत लिये.

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी के साले पर चुनाव में टिकट के बदले रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है. भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) की टीम ने इस आरोप में आप विधायक के साले और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है.

आप विधायक के साले पर टिकट के बदले 90 लाख रुपये लेने का लगा आरोप

बताया जा रहा है कि आप के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी के साले और उसके दो सहयोगियों ने नगर निकाय चुनाव में एक पार्टी कार्यकर्ता की पत्नी को टिकट देने के एवज में कथित तौर पर 90 लाख रुपये की रिश्वत लिये.

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बोले- आप में टिकट नहीं बिकते

आप नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने टिकट के बदले रिश्वत के मामले में कहा, अगर टिकट के लिए कोई पैसे दे रहा है और कोई ले रहा है तो भी आप में टिकट नहीं बिकते. घटनाओं के इस क्रम ने यही सिद्ध किया है. किसी ने पैसे दिए और किसी ने ले भी लिए, लेकिन वास्तव में कोई टिकट नहीं बिका.

Also Read: मनीष सिसोदिया को लगा डबल झटका : हिमंत बिस्वा सरमा ने किया मानहानि का केस, गुवाहाटी HC में याचिका खारिज

ऐसे आया मामला सामने

मालूम हो टिकट के बदले रिश्वत लेने का मामला तब सामने आया जब गोपाल खारी नाम का एक व्यक्ति अपनी शिकायत लेकर एसीबी के पास पहुंचा. खारी ने दावा किया कि वह साल 2014 से आप से एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में जुड़ा हुआ है. एसीबी ने बताया कि खारी ने पिछले बुधवार को मॉडल टाउन के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी से मुलाकात कर अपनी पत्नी को कमला नगर के वार्ड नंबर 69 से पार्षद चुनाव के लिए आप’ का टिकट दिलाने का अनुरोध किया था. एसीबी के मुताबिक, त्रिपाठी ने टिकट के बदले कथित तौर पर 90 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसके बाद खारी ने उन्हें 35 लाख रुपये का भुगतान किया था. शिकायत के अनुसार, त्रिपाठी के कहने पर खारी ने ‘आप’ विधायक राजेश गुप्ता को भी 20 लाख रुपये दिए थे. इसमें दावा किया गया है कि खारी ने त्रिपाठी से कहा था कि वह बाकी राशि का भुगतान टिकट मिलने के बाद करेगा.

उम्मीदवारों की सूची में पत्नी का नाम नहीं दिखने पर आप नेता ने की शिकायत

एसीबी के मुताबिक, हालांकि रविवार को जारी उम्मीदवारों की सूची में खारी को अपनी पत्नी का नाम नहीं दिखा और उसने जिस वार्ड से टिकट मांगा था, उस पर आप ने किसी और को प्रत्याशी घोषित किया था. शिकायत के अनुसार, बाद में त्रिपाठी के साले ओम सिंह ने खारी से संपर्क किया और भरोसा दिलाया कि उन्हें अगले चुनाव में टिकट दिया जाएगा. शिकायत के मुताबिक, सिंह ने खारी को रिश्वत की रकम लौटाने की पेशकश भी की. एसीबी के अनुसार, सोमवार और मंगलवार की रात को उसने खारी के घर पर जाल बिछाकर सिंह और उसके सहयोगियों-शिव शंकर पांडे तथा प्रिंस रघुवंशी को गिरफ्तार कर लिया, जो खारी को त्रिपाठी द्वारा लिए गए 33 लाख रुपये लौटाने पहुंचे थे.

एसीबी कर रही मामले की जांच

एसीबी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने रिश्वत की राशि के भुगतान और वापसी के दौरान हुई कथित बातचीत की ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग भी पेश की है. भ्रष्टाचार निरोधी शाखा ने कहा कि पूरे मामले का पता लगाने और सबूत इकट्ठा करने के लिए जांच की जा रही है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola