मौलाना महमूद मदनी ने इस्लाम को बताया सबसे पुराना धर्म, कहा- भारत मेरा उतना ही है, जितना पीएम मोदी का

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 11 Feb 2023 6:16 PM

विज्ञापन

मौलाना महमूद मदनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मोहन भागवत और आरएसएस पर हमला करते हुए कहा, भारत मेरा भी देश है. यह जितना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मोहन भागवत का है, उतना ही महमूद मदनी का भी है. उन्होंने आगे कहा, न तो महमूद उनसे एक इंच आगे है और न ही वे हमसे एक इंच आगे हैं.

विज्ञापन

प्रमुख मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद (एमएम समूह) के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने इस्लाम को सबसे पुराना धर्म बता दिया है. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि भारत उनका भी उतना ही, जितना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का.

महमूद से पीएम मोदी एक इंच आगे नहीं हैं: मदनी

मौलाना महमूद मदनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मोहन भागवत और आरएसएस पर हमला करते हुए कहा, भारत मेरा भी देश है. यह जितना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मोहन भागवत का है, उतना ही महमूद मदनी का भी है. उन्होंने आगे कहा, न तो महमूद उनसे एक इंच आगे है और न ही वे हमसे एक इंच आगे हैं.

इस्लाम देश का सबसे पुराना धर्म : मदनी

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मदनी ने जमीयत के महाधिवेशन में कहा, इस्लाम देश का सबसे पुराना धर्म है. यह भूमि मुसलामनों की पहली मातृभूमि है. यह कहना सरासर गलत है कि इस्लाम ऐसा धर्म है, जो बाहर से आया है.

भारत मुसलमानों के सबसे अच्छा देश : मदनी

मौलाना महमूद मदनी ने कहा, भारत मुसलमानों के लिए सबसे अच्छा देश है. उन्होंने कहा, देश में मुसलमान खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं.

मदनी ने कहा, वह जबरन धर्मांतरण के खिलाफ

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने धर्मांतरण के बारे कहा, वह जबरन धर्मांतरण के खिलाफ हैं. उन्होंने कहा, आज देश में जो लोग स्वेच्छा से अपना धर्म परिवर्तन कर रहे हैं, उन्हें भी जेल में डाल दिया जा रहा है. उन्होंने हम जबरन धर्मांतरण करने के खिलाफ हैं. धर्म की स्वतंत्रता एक मौलिक अधिकार है. हम बल, धोखाधड़ी और लालच द्वारा धर्मांतरण के भी खिलाफ हैं.

अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा भड़काने वालों को दंडित करने के लिए अलग कानून बनाया जाए: जमीयत

प्रमुख मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद (एमएम समूह) ने ‘इस्लामोफोबिया’ में कथित वृद्धि पर चिंता जाहिर करते हुए मांग की कि अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा भड़काने वालों को विशेष रूप से दंडित करने के लिए एक अलग कानून बनाया जाए.

देश में मुसलमानों के विरुद्ध नफरत की घटनाएं बढ़ती जा रही : मदनी

जमीयत ने आरोप लगाया, देश में इस्लामोफोबिया और मुसलमानों के विरुद्ध नफरत और उकसावे की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। सबसे दुखद बात यह है कि यह सब सरकार की आंखों के सामने हो रहा है लेकिन वह खामोश है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola