ePaper

मोदी कैबिनेट में फेरबदल के बीच जेपी नड्डा से मिले कई केंद्रीय मंत्री, मुलाकात के क्या हैं मायने ?

Updated at : 05 Jul 2023 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
मोदी कैबिनेट में फेरबदल के बीच जेपी नड्डा से मिले कई केंद्रीय मंत्री, मुलाकात के क्या हैं मायने ?

राजधानी स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय में आज लगातार दूसरे दिन गतिविधियों में तेजी देखी गई और कई मंत्रियों और सीनियर नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात की.

विज्ञापन

बीजेपी में बीते कुछ समय से लगातार बैठकों का दौर चल रहा है. बैठकों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि, मंत्रीपरिषद और पार्टी संगठन में कई फेरबदल किये जा सकते हैं. पार्टी ने कल यानी की मंगलवार को संगठन में बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी को तेलंगाना, सुनील जाखड़ को पंजाब, पूर्व केंद्रीय मंत्री डी पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश और पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी को पार्टी की झारखंड यूनिट के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी.

कई मंत्रियों के बाद में बैठकों के लिए कार्यालय पहुंचने की उम्मीद

राजधानी स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय में आज लगातार दूसरे दिन गतिविधियों में तेजी देखी गई और कई मंत्रियों और सीनियर नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात की. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात की. भाजपा की पंजाब यूनिट के नवनियुक्त प्रमुख सुनील जाखड़ ने भी पार्टी कार्यालय का दौरा किया और नड्डा से मुलाकात की. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई अन्य मंत्रियों के बाद में बैठकों के लिए पार्टी कार्यालय पहुंचने की उम्मीद है.

रिजीजू सहित कुछ अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने भी नड्डा से की मुलाकात

भाजपा ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, सुनील जाखड़ और बाबूलाल मरांडी को क्रमश: तेलंगाना, पंजाब और झारखंड का अध्यक्ष नियुक्त किया. इस नियुक्ति की घोषणा के चंद घंटों के बाद निर्मला सीतारमण, अर्जुन राम मेघवाल, भूपेंद्र यादव और किरण रिजीजू सहित कुछ अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने भी नड्डा से मुलाकात की थी. सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पार्टी महासचिव (संगठन) बी एल संतोष से मुलाकात की जबकि, एक अन्य मंत्री एस पी एस बघेल ने नड्डा से मुलाकात की.

बैठकों में क्या चर्चा हुई इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं

इन बैठकों में क्या चर्चा हुई, इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से चल रही मुलाकातों का यह सिलसिला कुछ और दिन जारी रह सकता है. भाजपा के एक नेता ने कहा कि इन बैठकों को मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों से नहीं जोड़ा जाना चाहिए, क्योंकि पार्टी कई संगठनात्मक कार्यक्रमों की योजना बना रही है और इस तरह की बातचीत नियमित रूप से होती रही है. (भाषा इनपुट के साथ)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola